BMW CE 04 Electric Scooter Launch Date in India: भारतीय ऑटो बाजार में बीएमडब्ल्यू मोटोराड (BMW Motorrad) की नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई04 (BMW CE 04 Electric Scooter) का एक टीजर जारी किया है।
पहले से CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर अमेरिका समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बेचा जा रहा है। पहली बार साल 2020 में बीएमडब्ल्यू CE 04 Electric Scooter कॉन्सेप्ट अवतार में शोकेस किया गया था। इसके बाद प्रोडक्शन-रेडी वर्जन में इसे साल 2021 में लॉन्च किया गया था। ये अवतार ज्यादातर स्टाइल और पर्ट्स कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर है। ऐसा ही कुछ आगामी CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखा जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – Oben Rorr Electric Bike: 3 सेकंड में हवा से बातें करती है यह बाइक, केवल 999 रुपये में हो रही बुकिंग
BMW CE 04 Electric Scooter Speed
सबसे पहले बात करते हैं BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पीड की तो ये केवल 2.6 सेकंड में 0 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड दे सकती है। इसे लेकर कंपनी की ओर से ऐसा दावा किया गया है। टॉप स्पीड के मामले में ये 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इस ई-स्कूटर (E-Scooter) में रियर व्हील्स और बैटरी के बीच में परमानेंट मैग्नेट मोटर दी गई है। इसका काम 42 bhp का अधिकतम पावर देना है। ये 62 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
https://twitter.com/BMWMotorrad_IN/status/1600780794880196608?
BMW CE 04 Electric Scooter Features
आगामी BMW के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको कई टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलेंगे। स्मार्टफोन को कनेक्ट करने से लेकर इंटीग्रेटेड मैप्स और राइड मोड होंगे। इसमें आपको 10.25 इंच का HD TFT डिस्प्ले भी मिलेगा, जिसमें आप मैप्स और राइड मोड को देख सकेंगे। इसमें राइडिंग ड्यूटी और नेविगेशन के बीच स्प्लिट फंक्शन भी उपलब्ध होंगे।
Tata Nano EV: अलग अवतार के साथ वापस लौट रही है टाटा नेनो, ये बातें आई सामने
BMW CE 04 Electric Scooter Price
BMW के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.9kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक है। फुल चार्जिंग के लिए 4 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि ये फुल चार्जिंग पर 130KM चल सकती है। कीमत की बात करें तो अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 11,795 डॉलर (करीब 9.71 लाख रुपये) है। अभी तक भारत में क्या कीमत होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines