अक्सर देखने में आता है कि सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट होने में बड़ी दिक्कत करती है, फिर चाहे सेल्फ स्टार्ट बाइक हो या फिर किक स्टार्ट। कई बार महीनों हो जाते हैं और लोग बाइक इस्तेमाल नहीं करते … जिसकी वजह से स्टार्ट होने में समस्या आती है।
वैसे तो बाइक का हर पार्ट अहम् होता है उनमें से बैटरी भी खास है लेकिन कुछ गलतियों की वजह से बैटरी कमजोर होना शुरू हो जाती है। यहां हम आपको बैटरी रख रखाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
बैटरी टर्मिनल को रेगुलर चेक करें
कम से कम महीने में दो बार बैटरी और टर्मिनल की जांच जरूर करें। बैटरी टर्मिनल के पास कई बार एसिड जमा हो जाता है जिसे समय पर साफ करना बेहद जरूरी है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किये जाता है।
टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बचें
बैटरी टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखें हमेशा बैटरी टर्मिनल को साफ रखें।
बैटरी खुद बताती है अपनी सेहत
रात में अगर हेडलाइट की रोशिनी कम या तेज हो रही है, या फिर हॉर्न की आवाज में कम होने लगे तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी में गड़बड़ है। बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो समझ जाना चाइये कि बैटरी में गड़बड़ है। अगर स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो भी यह इस बात का संकेत है कि बैटरी की सेहत खराब है।
बैट्री की लाइफ ऐसे बढ़ेगी
अगर आप कभी-कभी बाइक चलाते हैं तो, तो फिर आपको एक दिन छोड़कर एक दिन आप अपनी बाइक को कुछ देर के लिए स्टार्ट कर दें। या फिर एक छोटा सा चक्कर लगा लें इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Honda Activa Electric स्कूटर के लॉन्च को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! जानें कब कर पाएंगे सवारी
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
16 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
18 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
19 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines