हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाइक मेंटेनेंस के यह टिप्स करें फॉलो, सर्विस पर नहीं कटेगी जेब, माइलेज भी बढ़ेगी

Bike maintenance tips in hindi: बाइक में ब्रेक और क्लच इंपोर्टेंट पार्ट्स होते हैं। लगातार यूज करने से यह दोनों ढीलें हो जाते हैं।

विज्ञापन
Bike maintenance tips

Bike maintenance tips in hindi: रोजमर्रा के कामों के लिए टू व्हीलर हमारी जरूरत बन गए हैं। घर में बाइक हो या स्कूटर अगर हम उसकी मेंटनेंस में छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें तो इससे उसकी सर्विस कॉस्ट और पेट्रोल पर होने वाला खर्च कम किया जा सकता है। इस खबर में इंजन से लेकर टायर तक आइए आपको बताते हैं कुछ टिप्स जो अपनी प्यारी बाइक की उम्र और माइलेज दोनों को इम्प्रूव करने में मदद करेंगे।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Bike maintenance tips

चेन लुब्रिकेशन

बाइक की चेन का नियमित रखरखाव करना जरूरी है। जैसे-जैसे बाइक पुरानी होने लगती है बाइक के चेन सेट से आवाज आनी शुरू हो जाती है। सड़क पर चलते हुए चेन में गंदगी लगने या पानी में भीगने से उसमें जंग लगने या खराब होने का खतरा बना रहता है। लगातार चलने से बाइक की चेन ढीली भी हो जाती है। कई मोटरसाइकिलों में चेन पर कवर नहीं आता है। ऐसे में हमें खासकर कीचड़ में चलने के बाद चेन को साफ कर लेना चाहिए। चेन में रेगुलर लुब्रिकेशन करें। चेन ढीली हो गई हो तो उसे मैकेनिक से टाइट करवाएं।

विज्ञापन

ब्रेक और क्लच

बाइक में ब्रेक और क्लच इंपोर्टेंट पार्ट्स होते हैं। लगातार यूज करने से यह दोनों ढीले हो जाते हैं। जब कभी ब्रेक में से आवाज आने लगे या क्लच को पूरा छोड़ने पर आपको लगे की बाइक रेस पकड़ने में समय ले रही है तो तुरंत अपने मैकेनिक से संपर्क करें। क्लच वायर की जांच के बाद उसे बदला जा सकता है। इसी तरह ब्रेक पैड को साफ कर उसकी क्षमता सुधार सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ब्रेक पैड को बदला जाता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Bike maintenance tips

विज्ञापन

खराब इंजन ऑयल घटाता है बाइक की उम्र

बाइक के इंजन ऑयल को रेगुलर चेक करें। ज्यादा पुराना ऑयल इंजन के पार्ट्स को खराब करने लगता है। इससे आपकी बाइक की सर्विस कॉस्ट बढ़ेगी। अपनी बाइक की सर्विस तय समय पर करवाएं। बाइक ज्यादा चलती हो तो सर्विस टाइम से पहले ऑयल का टॉपअप करवा सकते हैं। खराब इंजन ऑयल से बाइक की माइलेज कम होती है।

एयर फिल्टर और टायर

बाइक में एयर फिल्टर होता है। जिससे इंजन को सुचारू रूप से चलने में मदद मिलती है। नियमित बाइक चलने से इसमें मिट्टी जम जाती है। ऐसे में हमें इसे साफ करना चाहिए। सर्विस के दौरान इसे बदलवा सकते हें। इसके अलावा बाइक के टायरों में तय मानक के हिसाब से हवा रखें। हवा कम और ज्यादा दोनों आपके वाहन के माइलेज पर असर डालते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola