Scooter mileage tips: स्कूटर नया हो या पुराना, बढ़िया माइलेज की चाहत सभी को होती है। लेकिन स्कूटर की ख़राब माइलेज के पीछे कई कारण होते हैं। अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनकी वजह से इंजन को भी काफी नुकसान होता है। फ्यूल की खपत लगातार बढ़ती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है। खराब माइलेज के पीछे क्या कारण होते हैं और कैसे माइलेज को बढ़ाया जाये, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो माइलेज में ना सिर्फ इजाफा होगा बल्कि इंजन भी काफी दुरुस्त रहेगा।
खराब माइलेज के सबसे बड़े कारण
आपने स्कूटर को धूप में पार्क न करें, क्योंकि धूप के कारण पेट्रोल का वाष्पीकरण (Vaporization) होता है। अगर पेट्रोल टैंक आधा भरा होगा तो ज्यादा वाष्पीकरण होता है। इसलिए अपने स्कूटर को हमेशा किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें,डायरेक्ट धूप में पार्क करने से बचें। हो सके तो स्कूटर को ढक कर रखें।
ज्यादा रेस देना
स्कूटर चलाते समय ज्यादा रेस (एक्सिलरेशन) न दें ऐसा करने से पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। ज्यादा रेस देना का मतलब है RPM मीटर का बढ़ना। इसलिए स्पीड के हिसाब से रेस दें।
बिना वजन इंजन चालू रखना
अगर आप ज्यादा देर तक रुक रहे हैं तो इंजन बंद कर दें। अगर रेड लाइट पर आपको 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तब भी इंजन को बंद कर दें। यदि आप इस आदत को अपना लें तो रोजाना काफी फ्यूल की बचत होगी।
ब्रेक का ज्यादा इस्तेमाल
जो लोग बार-बार और बिना वजह ब्रेक का इस्तेमाल करते हैं उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं है कि ऐसा करने से भी माइलेज घटती है। इसलिए मोड़ या ढलान आने पर स्कूटर धीरे चलाएं। ज्यादा ब्रेक लगाने से पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है जिससे माइलेज कम होने लगती है।
बेहतर माइलेज और इंजन की लाइफ बढ़ाने के लिए करें ये काम
Oil बदलना
इंजन में oil के कम होने से घर्षण बढ़ता है साथ ही इंजन की लाइफ भी कम होती है। इसलिए हर 3 महीने में या फिर 1500-3000 किलोमीटर पर Oil बदलना चाहिए।
पेट्रोल रिसना
अगर स्कूटर के कार्बोरेटर, पेट्रोल लाइन और टंकी से पेट्रोल रिसने लगे तो उसे बंद कर दें और जल्दी से मैकेनिक को चेक करवा लें। ऐसा करने से इंजन खराब नहीं होगा।
एयर प्रेशर सही रखें
एक्सपर्ट के मुताबिक हफ्ते में एक बार स्कूटर के दोनों टायर्स में हवा चेक करना जरूरी है। अगले टायर में 25 PSI और रियर टायर में 28 PSI से 32 PSI हवा होगी चाहिए ।
सही गियर में राइड करें
स्कूटर चलाते समय सही स्पीड में सही गियर का इस्तेमाल करें। सही गियर का इस्तेमाल करने से माइलेज बेहतर मिलती हैं। ध्यान रखें कि टॉप गियर में ही माइलेज बेहतर मिलती है।
स्पीड का ध्यान रखें
बेहतर माइलेज के लिए स्कूटर की स्पीड 40 kmph होनी चाहिए, इतनी स्पीड से रोजाना स्कूटर चलाने पर माइलेज काफी अच्छी मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि स्कूटर पर लोड 130 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
समय पर सर्विस
हर 3000 किलोमीटर पर या फिर हर 3 महीने पर स्कूटर की सर्विस करवाना जरूरी है। अगर सर्विस समय पर होगी स्कूटर ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: 4.99 लाख की कीमत, 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग, Tata की इस कार पर आया 2 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines