Bharat Taxi App: ओला-उबर को सीधी टक्कर देने वाली देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी ऐप आज लॉन्च हो गई है. ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर आधारित यह ऐप न सिर्फ किराए को सस्ता बनाने का दावा करता है, बल्कि ड्राइवरों को पूरा पैसा देने और यात्रियों को बिना सर्ज प्राइसिंग के पारदर्शी सेवा देने का वादा भी करता है.
देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी ऐप का आज आधिकारिक लॉन्च किया गया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस ऐप को लॉन्च किया. शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-NCR में शुरू की जा रही है, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में उतारा जाएगा.
ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल है. आम तौर पर ओला-उबर जैसी प्राइवेट कंपनियां ड्राइवरों की कमाई से भारी कमीशन काटती हैं, लेकिन भारत टैक्सी में ड्राइवरों से किसी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा. यहां ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाले नहीं, बल्कि इस प्लेटफॉर्म के मालिक भी होंगे.
ड्राइवर बनेंगे सहकारी संस्था के हिस्सेदार
इस ऐप से जुड़ने वाले हर ड्राइवर को सहकारी संस्था में 5 शेयर्स दिए जाएंगे. इसका मतलब यह है कि ड्राइवर सीधे तौर पर इस प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी रखेंगे. ड्राइवरों को केवल एक न्यूनतम मेंबरशिप फीस देनी होगी, जिसे वे अपनी सुविधा के अनुसार डेली, वीकली या मंथली आधार पर चुका सकते हैं.
30 प्रतिशत तक सस्ता किराया, नो सर्ज प्राइसिंग
भारत टैक्सी का दावा है कि इसका किराया बाजार के मुकाबले 30 प्रतिशत तक सस्ता हो सकता है. सबसे अहम बात यह है कि इस ऐप में सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी. बारिश, ट्रैफिक या ज्यादा मांग के समय भी यात्रियों से मनमाना किराया नहीं लिया जाएगा. किराया पहले से तय और पूरी तरह पारदर्शी होगा.
बाइक, ऑटो और कार का विकल्प
यात्रियों को भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कार जैसे अलग-अलग विकल्प मिलेंगे. जरूरत और बजट के हिसाब से यात्री आसानी से अपनी सवारी चुन सकेंगे, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की यात्रा सस्ती और आसान बनेगी.
ड्राइवरों को बीमा और लोन की सुविधा
भारत टैक्सी को सिर्फ एक टैक्सी ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा का माध्यम भी बताया जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हर ड्राइवर को 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा.
आसान लोन से बढ़ेगा रोजगार
मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट के तहत संचालित होने के कारण भविष्य में ड्राइवरों को आसान किस्तों पर लोन की सुविधा भी मिलेगी. इससे ड्राइवर अपनी खुद की गाड़ी खरीद सकेंगे और आत्मनिर्भर बनकर नए रोजगार के अवसर पैदा कर पाएंगे.
अब तक कितने लोग जुड़े
6 जून 2025 को स्थापना के बाद से अब तक भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं. वहीं, 1 लाख से अधिक यूजर्स पहले ही ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जिससे साफ है कि लॉन्च से पहले ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- इस Taxi App से सिर्फ 30 रुपये में होगा 4 किमी का सफर, नए साल से शुरू हुई सर्विस, कैसे होगी बुकिंग? जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines