Best Scooter for Family: देश में स्कूटर सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है। लगाता नए-नए आ रहे हैं। 110cc इंजन और 125cc इंजन वाले स्कूटर खूब पसंद किया जा रहे हैं। मेट्रो सिटी में स्कूटर खूब बिकते हैं। हैवी ट्रैफिक में भी स्कूटर आसानी से राइड किये जा सकते हैं। अगर आप भी एक ऐसा ही दमदार स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको दो सबसे दमदार स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं…
TVS Jupiter 110
TVS Jupiter 110 एक अच्छा स्कूटर है और अब यह काफी एडवांस्ड भी हो गया है। इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इंजन की बात करें तो Jupiter 110 में 113.3cc का इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। नए जुपिटर में बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है। डिजाइन के मामले में यह स्कूटर अब स्मार्ट लगता है। इसमें USB पोर्ट की सुविधा मिलती है जिससे आप अपना स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं। इसकी सीट के नीचे 33 लीटर का स्पेस मिल जाता है, जहां दो हेलमेट या बैग रख सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। यह वैल्यू फॉर मनी स्कूटर है।
Access 125
Suzuki Access 125
सुजुकी एक्सेस 125 अपने सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद स्कूटर है। है। डिजाइन सिंपल और दमदार परफॉर्मेंस इसकी पहचान है। डेली यूज़ के लिए यह अच्छा स्कूटर है। सामान रखने के लिए इसमें आपको अच्छा स्पेस भी मिल जाता है लेकिन इसमें दो हेलमेट एक साथ नहीं रखते। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें ना सिर्फ बढ़िया माइलेज मिलती है बल्कि इसके चलाना भी आसान है ।Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। फैमिली क्लास को यह स्कूटर पसंद आ सकता है पर यूथ को अब इसका डिजाइन पुराना लगने लगा है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines