Best Cars Under 15 Lakh in India : क्या आप भी काफी समय से एक नई कार खरीदने का सोच रहे हैं? और आपका बजट भी 15 लाख रुपये से कम है तो आज हम आपके लिए 5 दमदार गाड़ियां लेकर आए हैं जिन्हें आप अभी इस प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें आपको 360-डिग्री कैमरा समेत कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। 360-डिग्री कैमरा फीचर अभी तक सिर्फ प्रीमियम लग्जरी कारों में देखने को मिलता था लेकिन अब आप इसका मजा किफायती मॉडल्स में भी ले सकते हैं। आइये इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Tata Punch.EV
टाटा पंच.ईवी भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ एक नया मॉडल है, जिसकी कीमत 10.99 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कार में 360-डिग्री कैमरे के साथ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का भी सपोर्ट मिलता है। साथ ही कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Toyota Glanza
टोयोटा ग्लैंजा भारत में एक पॉपुलर हैचबैक मॉडल है, जिसका प्राइस 6.86 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें भी आपको 360-डिग्री कैमरे के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का फीचर मिलता है। साथ ही गाड़ी में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, रियर एसी वेंट के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
Tata Nexon
टाटा नेक्सन इस वक्त सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक बनी हुई है जिसकी कीमत 8.15 लाख रुपये से 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बनी हुई है। फीचर्स कि बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा के साथ-साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम मिलता है।
Kia Sonet
Kia Sonet एक छोटी एसयूवी है जिसकी भारत में कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Kia Sonet में भी आपको कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं। कार 360-डिग्री कैमरा के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले ऑफर करती है। साथ ही इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक सनरूफ और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।
ये भी पढ़ें : Electric Scooter खरीदने का जबरदस्त मौका!
Maruti Suzuki Fronx
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एक और पॉपुलर एसयूवी मॉडल है जिसका प्राइस 7.51 लाख रुपये और 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसमें भी आपको 360-डिग्री कैमरे के साथ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट मिलता है। साथ ही कार में 9-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का भी फीचर दिया गया है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines