Bajaj Freedom CNG Bike: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक को लॉन्च कर दिया है। बाइक का नाम Freedom रखा है। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स हैं जो इसे स्मार्ट CNG बाइक बनाते हैं। लेकिन यहां हम बजाज की इस नई CNG बाइक की तीन कमियों के बारे में भी बता रहे हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।
1. फ्यूल टैंक का छोटा होना
बजाज ने नई Freedom CNG बाइक में सिर्फ 2 लीटर का फ्यूल टैंक और 2 किलो का CNG सिलेंडर मिलता है। कंपनी का दावा है कि 2 लीटर फ्यूल में ये बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। जबकि 2 किलो CNG पर 200 किलोमीटर चलेगी। फ्यूल+ CNG पर कुल रेंज 330किलोमीटर तक की है।
अब अगर लोकल आना-जाना हो तो ठीक है लेकिन अगर आपको दिल्ली से बाहर कहीं जाना हो इस बाइक से तो आपको सोचना पड़ेगा क्योंकि कई ऐसे भी इलाके हैं जहां पर CNG स्टेशन नहीं हैं। जबकि 2 लीटर के फ्यूल टैंक के दम पर आप लम्बी दूरी तय नहीं कर सकते। खास बात ये है कि 330किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। जबकि रियल टाइम माइलेज आना अभी बाकी है..
2. लोगों में सब्र नहीं
आपने अक्सर देखा होगा कि CNG स्टेशन पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रहती है। रोजाना कई घंटे लग जाते हैं CNG भरवाने में..अब ऐसे में अगर आप ये CNG बाइक खरीद भी लेते हैं तो क्या आप तैयार हैं लाइन में लगने के लिए? लोगों में सब्र नहीं है.. लोगों के पास 2-4 मिनट भी नहीं होते पेट्रोल डलवाने के लिए…जिसके चलते भीड़ देखकर अगले पेट्रोल पंप पर चले जाते हैं।
3. कीमत ज्यादा
Freedom CNG बाइक के टॉप वेरिएंट की एक्स –शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है। जबकि ऑन रोड जाते-जाते इसकी कीमत बढ़ जाएगी। हमारे हिसाब से बजाज को इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये के भीतर रखनी चाहिए थी। क्योंकि टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए तो यह एक नया प्रोडक्ट है। अब ग्राहक इसे खरीदने में कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं.. ये देखने वाली बात होगी…
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए बाइक में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकते हैं।
सेफ्टी टेस्ट में पास
बजाज ऑटो ने बताया कि नई CNG बाइक ने 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमे सबसे लम्बी सीट मिलेगी। बेहतर ब्रेकिग के लिए फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए हैं। लेकिन इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा नहीं मिलती है।
3 वेरिएंट में
बजाज फ्रीडम 125 में 3 वेरिएंट मिलते है आइयें नज़र डालते हैं कीमत पर.
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: पुराना स्टॉक खत्म करने के लिए MG, Hyundai और Tata ने दिया 4.10 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines