Bajaj Electric Scooter: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में तेजी आई है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर एक धांसू ई-स्कूटर लाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको ऐसे स्कूटर के बारे में बताएंगे जो सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देता है।
Bajaj Electric Scooter
दरअसल, हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Bajaj Chetak है। यह भारत में दो वेरिएंट में आता है। जिसमें एक Bajaj Chetak Premium और दूसरा Bajaj Chetak Premium 2023 है। इसकी कीमत नीचे दिए गए हैं।
और पढ़िए – TVS बाजार में लॉन्च करने वाला है धांसू Electric Scooter, सिंगल चार्ज में चलेगा 145KM
Bajaj Chetak की भारत में क्या है कीमत?
- Bajaj Chetak Premium- 1,22,453 रुपये (एक्स शोरूम)
- Bajaj Chetak Premium 2023- 1,51,958 रुपये (एक्स शोरूम)
Bajaj Chetak की खासियत
बजाज चेतक में मिलने वाले हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स एलईडी यूनिट हैं, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी यूनिट है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को आकर्षित करता है।
और पढ़िए – बाजार में इस Electric Scooter को खरीदने के लिए मची होड़, रेंज और स्पीड पर सब फिदा
सिंगल चार्ज में 108 km की रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से ब्रशलेस डीसी मोटर लगाए गए है जो 4.08kW की पीक पावर और 16Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 60.3Ah लिथियम-आयन बैटरी से लैस इस स्कूटर को लेकर दावा है कि यह ‘इको’ मोड में 108 km की दूरी तय करने में सक्षम है।
स्पीड और लुक के मामले में भी यह स्कूटर दमदार है। इसकी अधिकतम स्पीड 63 kmph है। यानी युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन स्कूटर हो सकता है।
बैटरी को 5A पावर सॉकेट से पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि, इसे महज एक घंटे में 25 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर के फ्रंट में सिंगल-साइड सस्पेंशन दिया गया है और पिछले हिस्से में मोनोशॉक दिया गया है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम यूनिट है।
कंपनी इसकी बैटरी पर तीन साल/50,000 किमी. तक के लिए की वारंटी देती है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 70,000 किमी तक चलने का दावा किया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines