Petrol Bike Scooty Conversion Into Electric Vehicle: आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ट्रेंड है, जो काफी ज्यादा माइलेज देती हैं। पेट्रोल का खर्च नहीं होता। बस बैटरी चार्ज करो और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की माइलेज पाओ। लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रचारित करने के लिए कंपनियां काफी अच्छे ऑफर भी दे रही हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कारण लोगों के पेट्रोल वाले दोपहिया वाहन वेस्ट होते नजर आ रहे हैं, जिस वजह से लोग काफी निराश भी हैं, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं हे, क्योंकि पुराने पेट्रोल बाइक, स्कूटी या स्कूटर को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में भी बदला जा सकता है, जिसमें आधा खर्चा होगा, लेकिन माइलेज ज्यादा मिलेगी। ऐसा कैसे होगा, जानिए…
यह भी पढ़ें: पापा, मम्मी समेत घर के हर मेंबर के लिए बेस्ट है यह E Scooter, कीमत महज 25,000
हर 3 साल में सर्विस होगी, बैटरी भी बदलेगी
राजस्थान के जयपुर में नॉर्थ इलेक्ट्रिक ऑटो मोबाइल कंपनी ने करीब 20 लोगों के दोपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में कन्वर्ट किया है। शहर में कंपनी की ओर से 50 से ज्यादा बैटरी चार्जिंग स्टेशन भी खोलने की तैयारी चल रही है, जहां 50 रुपये देकर खाली बैटरी को चार्ज बैटरी में बदला सकता है। वहीं कंपनी के अनुसार, जो बाइक या स्कूटी इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट होंगे, उनकी हर 3 साल में सर्विस होगी। 3 साल में बैटरी भी बदलवानी होगी, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये होगी। खास बात यह है कि बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर लगने के बाद पहले पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की स्पीड में कोई बदलाव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Volkswagen की नई कार में 213 Kmph की टॉप स्पीड, पेट्रोल, डीजल और बैटरी से चलेगी
नंबर नहीं बदलेगा, नंबर प्लेट हरे रंग की होगी
कंपनी के अनुसार, पेट्रोल वाले वाहनों के इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के बाद वाहन के मालिक को सब्सिडी भी मिलेगी, जिसके लिए वाहन मालिक को RTO में आवेदन करना होगा। व्हीकल का नंबर नहीं बदलेगा, लेकिन नंबर प्लेट रहे रंग की हो जाएगी। वहीं रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में इलेक्ट्रिक व्हीकल दर्ज कराना होगा। पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के लिए 35 हजार खर्च होंगे। स्कूटी को इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने में 25 हजार खर्च आएगा। इसके बाद स्कूटी फुल चार्जिंग में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की माइलेज देगी, वहीं बाइक 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। दोनों ढाई से 3 यूनिट बिजली खर्च करेंगी।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
14 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
18 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
21 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines