Auto Expo 2023: आज यानी 11 जनवरी, 2022 से ऑटो एक्सपो की शुरुआत होने वाली है। तीन साल के अंतराल के बाद फिर से ऑटो एक्सपो की वापसी हो गई है। इस दौरान कई वाहन निर्माता कंपनी अपने वाहनों को लॉन्च करेगी। एक से बढ़कर एक डिजाइन और फीचर्स के वाहनों को शोकेस किया जाएगा। इनमें खासतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का जोर देखा जा सकेगा।
अगर आप भी ऑटो एक्सपो 2023 में जाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि ऑटो एक्सपो 2023 कहां आयोजित हो रहा है? ऑटो एक्सपो 2023 की टिकट कितने रुपये की है? इसे आम जनता के लिए कब से शुरू किया जाएगा?
और पढ़िए –Auto Expo 2023 डेब्यू से पहले Tata Harrier EV और Safari EV का टीज जारी, डिटेल्स में यहां जानें
ऑटो एक्सपो 2023 कहां होगा आयोजित? (Auto Expo 2023 Place)
ऑटो एक्सपो 2023 को दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो आयोजित होगा। जबकि, ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो मोटर शो को आयोजित किया जा रहा है।
ऑटो एक्सपो की तारीख और समय (Auto Expo Date and Time)
ऑटो एक्सपो 2023 की 11 जनवरी से शुरू है और 18 जनवरी तक जारी रहने वाला है। शुरुआती दो दिन 11 जनवरी और 12 जनवरी को एक्सपो मीडिया के लिए आरक्षित होगा। इसके बाद 13 जनवरी को 11 बजे सुबह से 7 बजे शाम तक कारोबारियों के लिए आरक्षित होगा।
Auto Expo Date and Time for Public
अगर आपका भी ये सवाल है कि ऑटो एक्सपो आम जनता के लिए कब से शुरू है तो आपको बता दें कि इसे आम जानता के लिए 14 से 18 जनवरी तक खोला जाएगा। 14 जनवरी से 15 जनवरी को ये सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इस दिन का समापन समय रात 8 बजे है। वहीं, 16 जनवरी 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और समाप्त 7 बजे होगा। जबकि, 18 जनवरी को शाम 6 बजे ये समाप्त हो जाएगा और शुरुआती समय सुबह 11 बजे का ही रहेगा।
ऑटो एक्सपो की टिकट की कीमत (Auto Expo Tickets Price)
13 जनवरी के लिए ऑटो एक्सपो 2023 की कीमत 750 रुपये रखी गई है। 14 और 15 जनवरी के लिए कीमत 475 रुपये है, जबकि आयोजन के आखिरी तीन दिनों के लिए कीमत 350 रुपये है। आप इसकी टिकट BookMyShow की वेबसाइट पर खरीद सकते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 hr agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
4 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
21 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines