Auto Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार यानी आज अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर दिया है। इस बार अंतरिम बजट में सरकार का सबसे ज्यादा फॉक्स EV गाड़ियों पर देखने को मिला। सरकार ने इस सेक्टर में ज्यादा घोषणाएं तो नहीं कि पर आगे क्या-क्या होने वाला है इसकी पहली झलक पेश की है। सीतारमण ने कहा है कि सरकार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम का विस्तार करेगी।
ई-बसों को बढ़ावा
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के लिए ई-बसों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म के जरिए से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के लिए ई-बसों को अधिक से अधिक अपनाने पर जोर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को मिलेगा बूस्ट
इसके अलावा सरकार ने विदेशों से आने वाली लिथियम आयन बैटरी सेल पर लगाए जाने वाली कस्टम ड्यूटी पर छूट देने की घोषणा भी घोषणा की है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार का ये कदम इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को आने वाले दिनों में काफी बूस्ट देने वाला है।
5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार
खास बात यह है कि भारत में तेजी से बढ़ता ईवी मार्केट ग्लोबल प्लेयर्स का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींच रहा है। एक इकनोमिक सर्वे के मुताबिक भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट 2030 तक एनुअल सेल्स 1 करोड़ यूनिट तक बढ़ने कि उम्मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि तेजी से फैलता EV सेक्टर पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकता है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही सरकार
इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार, 2022 में भारत में कुल ईवी सेल्स लगभग 10 लाख यूनिट रही। ईवी की बढ़ती मांग के कारण, भारत सरकार इन कारों के घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए फाइनेंशियल इन्सेन्टिव्स ऑफर कर रही है।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
12 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
15 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
17 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines