Affordable ev cars details in hindi: इंडियन कार बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का अलग ही सेगमेंट है। हाल ही में Tata punch ev से पर्दा उठाया गया है। ईवी कार लवर्स लंबे समय से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल टाटा मोटर्स ने अपनी इस नई कार की कीमतों और लॉन्च डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। बाजार में पंच के अलावा कई बजट कारें आती हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Affordable ev cars
Tata Tiago EV
इस शानदार हैचबैक कार में XE, XT, XZ+, और XZ+ Tech Lux चार वेरिएंट मिलते हैं। कार में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह कार मैक्सिमम 315 km की ड्राइविंग रेंज देती है। इसका बेस मॉडल 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। कार में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर व्यू कैमरा और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह 5 सीटर कार है, जो 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
Citroen eC3
यह कार शुरुआती कीमत 11.61 लाख और टॉप मॉडल 12.99 लाख रुपये (दोनों एक्स शोरूम) में ऑफर की जा रही है। इस न्यू जनरेशन कार में 10.2 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम दिया गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 320 km तक चलती है। इस स्टाइलिश कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार 29.2 kWh की बैटरी के साथ ऑफर की जा रही है।
Tata Tigor EV
यह बिग साइज 5 Seater कार है। इसका बेस मॉडल 12.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में 315 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसमें 26 kWh का बैटरी पैक मिलता है।
वीडियो पर क्लिक कर देखें MG Comet EV
MG Comet EV
यह क्यूट कार सिंगल चार्ज पर 230 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें 41 bhp की पावर है और इसका बेस मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। MG Comet EV में जबरदस्त 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह 4 सीटर कार है सड़क पर यह कार 110Nm का पीट टॉर्क जनरेट करती है।
Tata Nexon EV
इस कार में Creative+, Fearless, Fearless+, Fearless+ S, Empowered और Empowered+ कुल छह वेरिएंट आते हैं। कार 14.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस एसयूवी कार में 16 इंच के अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं। इसमें 30 kWh की बैटरी मिलती है। यह कार 127 bhp की पावर और 465 km की मैक्सिमम ड्राइविंग रेंज देती है।
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
16 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
17 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
19 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
21 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
23 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines