Aarya Commander: गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी आर्या ऑटोमोबाइल्स नई EV बाइक Aarya Commander बाजार में लाने वाली है। देखने में यह बाइक Royal Enfield की क्रूजर बाइक thunderbird को टक्कर दे रही है। बाइक में तीन ड्राइविंग मोड्स और इसका वजन मात्र 135 किलोग्राम है।
और पढ़िए –Hyundai Creta: पैरामीट्रिक ग्रिल के साथ लॉन्च हुआ Dynamic Black Edition, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
सिंगल चार्ज में देगी 125 किलोमीटर तक की रेंज
बाइक में 4.4 kWh की बैटरी है जो 170Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा और सिंगल चार्ज में यह बाइक 125 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी बैटरी महज 5 घंटे में फूल चार्ज होगी। इसका वजन बुलेट से लगभग 50 किलो कम है। जिससे बाइक राइडर्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
यह है कीमत
कंपनी मात्र 2500 रुपये में इसकी बुकिंग ले रही है। बाकी रकम एक साल या इससे अधिक किश्तों पर देने की स्कीम दी जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरूअती कीमत Rs 1.60 लाख एक्स शोरुम रखी गई है।
अप्रैल से डिलीवरी शुरू होगी
भारत दोपहिया बाजार में लगातार इलेक्ट्रक वाहन लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में इस दमदार बाइक की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को अगले माह आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। वहीं, अप्रैल से इसकी डिलीवरी शुरू होगी। बाइक में 17 इंच का अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर और डुअल सस्पेंशन शॉक ऑब्जर्वर हैं।
और पढ़िए –युवाओं के दिलों की ‘धड़कन’ Bajaj की यह बाइक होगी री-लॉन्च, जानें नया प्राइस और मॉडिफिकेशन
यह दमदार फीचर्स मिलेंगे
बाइक में जीपीएस नेविगेशन, एयर-कूलिंग सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जियो फेंसिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, टीएफटी कलर डिस्प्ले, रिवर्स असिस्ट और लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट के साथ फॉल एंड क्रैश सेंसर है। बाइक में क्रूजर बाइक जैसा लुक और डिजाइन है। इसमें स्पिलट कुशन सीट, पैसेंजर फुट रेस्ट, डिजिटल इंस्ट्रमेंट कंसोल, राउंड शेप एलईडी हेडलाइट है। इसमें टेललाइट के साथ एलईडी टर्न सिग्नल लैंप्स दिए गए हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
16 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
17 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
18 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines