EV Scooter: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी डिमांड है। यही वजह है कि वेटिंग होने के बावजूद लोग अपने पसंदीदा स्कूटर को लेने के तीन से चार माह तक इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही एक दमदार स्कूटर है Okinawa कंपनी का OKHI-90.
ऑफिस के लिए नहीं होंगे लेट और रास्ते में न ही खत्म होगी बैटरी
यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 160 KM तक चलता है। जिससे यह ऑफिस, कॉलेज, बाजार व इंटरस्टेट जाने के लिए बिलकुल मुफीद है। इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड है 90 KMPH. चंद सेकंड में ही यह हवा से बातें करने लगता है। स्कूटर में 175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे स्कूटर के फिसलने का खतरा कम होता है।
Okinawa OKHI-90
सेफ्टी और पावर भी
स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें Assisted Braking System (ABS) सिस्टम है, जिससे इमरजेंसी में ब्रेक लगाने पर दोनों पहिए जाम हो जाते हैं। ऐसे में स्कूटर का हादसे या आगे वाले वाहन से भिड़ने का खतरा कम हो जाता है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक वजन बेहद आसानी से लेकर चल सकता है जिससे घर के लिए मार्केट से सामान लाने में भी दिक्कत नहीं होगी।
और पढ़िए – Honda के इस स्कूटर का 1 रुपये प्रति KM है खर्च, कीमत महज 2490,! अब इसके अलावा और क्या चाहिए?
पावरफुल है बैटरी
इसकी 3.6 kWh पावर की बैटरी है जो पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। Okinawa की वेबसाइट के मुताबिक मात्र 2000 रुपये इसकी डीलर प्री-बुकिंग कर रहे है। अधिक डिमांड होने के चलते इसकी तीन से चार माह की वेटिंग है। यह शुरूआती कीमत 1,86006 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस में बाजार में उपलब्ध है। पैसे आसान किस्तों पर देने की सुविधा है।
और पढ़िए – Hyundai ने लॉन्च की अपनी नई 7 सीटर SUV, माइलेज 20 KMPH, अब तो सब इसी को लेंगे!
यह फीचर्स बनाते हैं अलग
- सीट की हाइट 803mm है जिससे कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं
- बैटरी वॉल्टेज इंफॉर्मेशन के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर है जिससे बैटरी डाउन होने से पहले पता लग जाता है
- कीलैस रिमोट है जिससे बिना चाबी लगाए स्टार्ट हो जाएगा और एलईडी लाइट हैं
- चार आकर्षक कलर ऑप्शन और ऑर्डर पर कस्टमाइज कराने का भी विकल्प है
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines