2026 Renault Triber: रेनॉल्ट इंडिया अगले 12 महीनों में घरेलू बाजार में कई नए मॉडल पेश करेगी। इसमें डस्टर एसयूवी भी शामिल है और इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ट्राइबर MPV फेसलिफ्ट भी लॉन्च करेगी। हाल ही में, नई Renault Triber फेसलिफ्ट को पहली बार कैमरे पर देखा गया है। भारत में बिक्री के लिए आने के बाद से इसमें कोई बड़े अपडेट नहीं किए गए कंपनी की बिक्री भी लगातार गिर रही है। रेनॉल्ट के अभी नया कुछ भी नहीं है। ऐसे में एक बार फिर अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी नए मॉडल पर फोकस करने लगी है। आइये जानते हैं ट्राइबर MPV फेसलिफ्ट में क्या कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।
Renault Triber
डिजाइन और स्पेस
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Triber को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके बाहरी डिजाइन को अपडेट किया जायेगा। इसमें नया बोनट, बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स मिल सकती हैं। इसके अलावा, रेनॉल्ट ने नए मॉडल में एलॉय व्हील डिजाइन को अपडेट किया है। हालांकि,हम इन तस्वीरों में 2026 ट्राइबर फेसलिफ़्ट के फ्रंट फ़ेसिया को नहीं देख सकते हैं, लेकिन उम्मीद है बदलाव पहले की तुलना में बेहतर होंगे।इंटीरियर की बात करें तो इस बार इस गाड़ी में नया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। नई सीटें और कई जरूरी फीचर्स को शामिल किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai से लेकर Nissan की इन 7 SUVs की बिक्री में 40% की जबरदस्त गिरावट, जानें कारण
इंजन में नहीं होंगे बदलाव
नई Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन ही मिलेगा, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। यही इंजन मौजूदा मॉडल को भी पावर दे रहा है। यह एक भरोसेमंद इंजन है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ साथ 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी। कीमत की बात करें तो भारत में इसे 6 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है ।
यह भी पढ़ें: MG M9 और Cyberster EVs जल्द होंगी लॉन्च, फुल चार्ज पर मिलेगी 568 km की रेंज
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
7 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
9 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
10 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines