2025 Hero Splendor Plus: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस को अब डिस्क ब्रेक में लेकर आ रही है। rushlane के मुताबिक हाल ही यह बाइक स्पॉट हुई है। यह बाइक नए मैट कलर में भी मिलेगी। रिपोर्ट्स मुताबिक बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस बाइक में XTEC Disc ब्रेक मिलेगी। अर्बन और हाईवे पर बेहतर ब्रेकिंग के लिए ही इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा दी जा रही है।
Hero Splendor Plus
नई स्प्लेंडर प्लस के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक की सुविधा देखने को मिलेगी। इस बाइक में 97.2cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जो 8.02PS और 8.05Nm का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन OBD2B compliance नॉर्म्स के साथ आएगा जिसकी वजह से बेहतर माइलेज और बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी।बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Kia Syros का नहीं चला जादू, Mahindra XUV 3XO ने बिक्री में छोड़ा पीछे
इस समय नई स्प्लेंडर प्लस तीन वेरिएंट में है और इस बाइक की कीमत 77,176 रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत 80,000 रुपये से शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि नई स्प्लेंडर प्लस अब तक की सबसे एडवांस्ड मशीन साबित हो सकती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस भारत में अबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने यह बाइक भारत में अबसे ज्यादा बिकती है। लगातार इस बाइक की बिक्री बढ़ रही है। अगर यह बाइक डिस्क ब्रेक में आई तो इसकी बिक्री और बढ़ सकती है क्योंकि काफी समय से इस बाइक में डिस्क ब्रेक की डिमांड बढ़ रही है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिस्क ब्रेक की सुविधा दी जा रही है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: टेस्ट ट्रैक पर Tata Harrier.ev ने दिखाया अपना दम, 500km की रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines