देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल बाइक स्प्लेंडर प्लस का ने अवतार लेकर आ रही है। टेस्टिंग के दौरान यह बाइक हाल ही में नजर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में मामूली से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक के इंजन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब तक इस बाइक की 4 करोड़ यूनिट बिक चुकी है।
इंजन और पावर
नई स्प्लेंडर प्लस में अपग्रेड OBD-2B इंजन मिलेगा। यह 97.2cc वाला इंजन सिंगल सिलिंडर होगा, जो 8.02PS और 8.05PS तो टॉर्क मिलेगा इस बार इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिल सकती है। नए इंजन बेहतर माइलेज के साथ दमदार परफॉरमेंस देगा,साथ ही प्रदूषण को भी कम करेगा।
क्या होगा खास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्प्लेंडर प्लस को जयपुर में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह नए कलर्स में आएगी। साइड पैनल पर बहुत ज्यादा ग्राफिक्स देखने को नहीं मिलेंगे। इसमें 18 इंच के टायर्स देखने को मिल सकते हैं। बाइक में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा देखने को मिल सकती है। उम्मीद है इसमें इस बार डिस्क ब्रेक की भी सुविधा मिले इस बाइक का ग्राउंड क्लेरेंस 165mm होगा। मौजूदा स्प्लेंडर की एक्स-शोरूम कीमत 77,176 रुपये है नए मॉडल की कीमत 80 हजार से कम रह सकती है।
Credit: Gaadiwaadi
Honda shine 100 से होगा मुकाबला
हीरो की नई स्प्लेंडर प्लस का सीधा मुकाबला होंडा शाइन 100 से होगा। इंजन की बात करें तो Shine 100 में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है। यह इंजन 7.28 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है और 4 स्पीड गियरबॉक्स से भी लैस है। इंजन स्मूथ है और अच्छी माइलेज ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 65 km का माइलेज देती है।होंडा शाइन 100 की एक्स-शोरूम कीमत 66,900 रुपये से शुरू होती है।
शाइन 100 का डिजाइन बहुत सिंपल है। डिजाइन के मामले में फैमिली क्लास को यह बाइक पसंद आ सकती है। एंट्री लेवल सेगमेंट में यह अकेली ऐसी बाइक है जिसका वजह 99 किलोग्राम है, जबकि स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 किलोग्राम है।डेली यूज़ के लिए यह बाइक एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी सीट लंबी और सॉफ्ट है। खराब रास्तों पर भी यह आसानी से निकल जाती है।
यह भी पढ़ें: भारत की पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार अगले महीने होगी लॉन्च! 500km की देगी रेंज
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines