2025 Yezdi Adventure: अगर आप एक एडवेंचर मोटरसाइकिल की तलाश में हैं तो Yezdi लेकर आ रही है नई Classic Legends Adventure मोटरसाइकिल, जिसे अगले महीने की 4 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले यह मोटरसाइकिल इसी महीने लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण इसकी लॉन्च डेट में बदलाब कर, इसे आगे बढ़ा दिया। इस बार कंपनी की तरफ से इस नए मॉडल में कई बड़े बदलाव के साथ एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। नई येजदी एडवेंचर के डिजाइन में भी हल्के से बदलाव देखने को मिलेंगे साथ ही इसे नया कलर स्कीम भी मिलेगा। आइए जानते हैं और क्या कुछ खास इसमें देखने को मिल सकता है…
इंजन और पावररिपोर्ट्स के मुताबिक Yezdi Adventure के इंजन में कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 29.6hp की पावर और 29.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इस इंजन को OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करने के लिए अपडेट किया जाएगा।
इंजन और पावररिपोर्ट्स के मुताबिक Yezdi Adventure के इंजन में कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 29.6hp की पावर और 29.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। इस इंजन को OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करने के लिए अपडेट किया जाएगा।
इन खास फीचर्स को मिलेगी जगह
नई Yezdi Adventure में USB टाइप-C चार्ज पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और LCD इंस्ट्रूमेंट मीटर कंसोल जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। सेफ्टी के लिए इस बाइक में तीन ABS मोड रोड, रेन और ऑफ-रोड की सुविधा मिलेगी। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नई Yezdi Adventure में और भी कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किये जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन फीचर्स का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
मामूली बदलाव
नई Yezdi Adventure में ट्विन हेड लैंप डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें फ्यूल टैंक के चारों ओर मेटल क्रैश केज दिया गया था। इसके अलावा इसमें नई हेडलाइट और टेल लाइट देखने को मिल सकती है। बाइक की सीट में भी बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। नई Yezdi Adventure को नए कलर स्कीम भी दिए जा सकता है, जिसमें नए ग्राफिक्स भी शामिल हो सकता है।
संभावित कीमत
इस समय मौजूदा Yezdi Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये तक जाती है। इसे नया अपडेट मिलने के बाद कीमत में बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है। माना जा रहा है कि नए मॉडल कीमत 2.50 लाख रुपये से कम हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त