Maruti Swift CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में अपनी 4th जनरेशन स्विफ्ट (Swift) को लॉन्च किया था। लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कंपनी स्विफ्ट का CNG वर्जन लॉन्च करने जा रही है जिसकी माइलेज 32-33 किलोमीटर के आस-पास जा सकती है। जबकि स्विफ्ट का पेट्रोल मॉडल 25.75 km तक की माइलेज देता है। नई स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है।
नई Swift CNG में क्या होगा खास ?
नई स्विफ्ट CNG में नया Z सीरीज का 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा। लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले सीएनजी मॉडल में पावर थोड़ी कम आ सकती है। फिलहाल पेट्रोल वर्जन में यही इंजन 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
माइलेज और कीमत
मौजूदा नई स्विफ्ट (पेट्रोल) एक लीटर में 24.80 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ये कार 25.75 kmpl की माइलेज देती है। लेकिन सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट का CNG वर्जन 32-33 km/kg तक की माइलेज ऑफर कर सकता है। नई स्विफ्ट CNG की कीमत, पेट्रोल मॉडल से करीब 95,000 रुपये तक महंगी हो सकती है।
सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट CNG वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस समय पेट्रोल स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।
फीचर्स
नई स्विफ्ट CNG के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कोई बदलाव नहीं होंगे। बस एक S-CNG का LOGO कार में लगा दिया जायेगा। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स आपको देखने मिलेंगे। स्विफ्ट CNG का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 Nios CNG और टाटा टियागो CNG से होगा।
यह भी पढ़ें: 38,000 रुपये सस्ती होगी Maruti Celerio, लॉन्च होगा नया ड्रीम एडिशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines