KTM 390 Adventure: अपनी बाइक्स में हाई स्पीड इंजन देने के लिए पहचान रखने वाली यूरोपियन टू व्हीलर कंपनी केटीएम ने अपनी नई धांसू बाइक KTM 390 एडवेंचर लॉन्च कर दी है। इस डैशिंग बाइक में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील और बवाल फीचर्स दिए गए हैं।
मिलेगा 373 cc का धाकड़ इंजन
केटीएम की इस नई धांसू बाइक में 373 cc का धाकड़ इंजन दिया गया है। यह इंजन 43.5 bhp की पावर और 37 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों को यह बाइक खूब पसंद आने वाली है। इस बाइक का बड़ा इंजन इसे सिटी समेत खराब रास्तों में चलने की हाई पावर देता है।
लंबी दूरी के लिए बेस्ट है यह बाइक
लंबी दूरी के सफर में इंजन को ठंडा रखने के लिए इस बाइक में फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें कूलिंग कर्व्ड रेडिएटर है। KTM 390 adventure शुरूआती कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।
बाइक में भर-भरकर दिए हैं फीचर्स
बाइक में फुल स्पिल्ट एलईडी हैडलैंप इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑरोडिंग एबीएस, यूएसबी बाइक के फ्रंट में 19 और रियर में 17 इंच के एल्यूमिनियम स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
14 लीटर का फ्यूल टैंक
बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए इसमें ई-वैप तकनीक दी गई है। फिलहा इसके तीन वेरिएंट मिलेंगे। इसका टॉप मॉडल 3.60 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 hr agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines