2023 Brio facelift Launch Price: बड़ी ऑटो कंपनियों में शुमार Honda ने अपनी 2023 Brio फेसलिफ्ट को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें Brio और Brio RS शामिल है। दोनों मॉडल को शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। चलिए इसकी कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
2023 Brio facelift: कीमत और कलर ऑप्शन
सबसे पहले इसकी कीमतों की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत इंडोनेशियाई रुपिया (IDR) 191,900,000 (लगभग ₹10.6 लाख) है। कीमत एक्स-शोरूम है।
कार को इलेक्ट्रिक लाइम मेटैलिक, क्रिस्टल ब्लैक और मेटेओराइज्ड ग्रे मैटेलिक में पेश किया गया है। Brio के लिए एक्सक्लूसिव कलर स्कीम्स टैफेटा व्हाइट और रैली रेड हैं, जबकि Brio RS के लिए फीनिक्स ऑरेंज पर्ल (2-टोन) और स्टेलर डायमंड पर्ल हैं।
2023 Brio facelift: इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल केवल 1.2 लीटर, फोर सिलेंडर पेट्रोल मोटर इंजन द्वारा संचालित है। हालांकि, हर ट्रिम में मैनुअल और सीवीटी दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।
2023 Brio facelift: डिजाइन
दोनों मॉडल का एक्सटीरियर एक जैसा है। कंपनी ने फ्रंट ग्रिल को बड़ा कर दिया है। जबकि मोटे हॉरिजॉन्टल बार को पतला किया गया है। हेडलाइट्स में नई एलईडी सिग्नेचर लाइटिंग और नया बंपर का सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 145 km की रेंज, 65km/Hr की टॉप स्पीड, बवाल है ये Electric Scooter, कीमत भी मात्र…
2023 Brio facelift: फीचर्स
फीचर्स की जहां तक बात है तो कंपनी ने Brio RS में LED हेडलाइट्स, LED फॉग लाइट्स, रिक्वेस्ट सेंसर, LED इंडिकेटर्स के साथ आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVMs), पुश-बटन स्टार्ट, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 15-इंच अलॉय व्हील्स आदि जैसे फीचर्स दी है।
फिलहाल कंपनी ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि इसे भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines