Big Car Discounts: भारत में गाड़ियों की बिक्री लगातार गिर रही है। बिक्री में कमी के कारण बढ़ता स्टॉक कार डीलरों के लिए काफी जोखिम पैदा करता है और यह बाजार के लिए भी ठीक नहीं है। यही कारण है कि मारुति सुजुकी ने भी गाड़ियों का प्रोडक्शन कम करने की तैयारी कर ली है।स्टॉक को किसी भी हाल में खत्म करने के लिए कंपनियां डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। खास बात तो ये है कि डिस्काउंट भी कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि 12 लाख रुपये तक का है।
Jeep Grand Cherokee पर 12 लाख का डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन शुरू होने को है और ऐसे में ग्राहकों की मौज अभी से हो रही है क्योंकि नई कार पर डिस्काउंट काफी अच्छा-खासा दिया जा रहा है जीप ने अपनी प्रीमियम SUV पर डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी अपनी
Grand Cherokee पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस SUV का सिर्फ एक लिमिटेड वैरिएंट बेच रही है। अगर अप इस इस महीने इस SUV को खरीदते हैं तो आप 12 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते है। Jeep Grand Cherokee की एक्स शोरूम कीमत 80.50 लाख रुपये है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो ग्रैंड एसयूवी चेरोकी में केवल 2 ADAS, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट, क्रॉस पाथ डिटेक्शन सिस्टम, पैसिव पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम, ड्राइवर एक्टिविटी डिटेक्शन सिस्टम और एक्टिव लेन मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
दमदार इंजन, लग्जरी फीचर्स
जीप ग्रैंड चेरोकी में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ है। यह 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है। इस SUV में अलग-अलग ड्राइव मोड्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलता है जो काफी बड़ा है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ लैदर सीट्स भी दी गई देखने को मिलती हैं। इस SUV में 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,10 इंच का हेड्स-अप डिस्प्ले इतना ही नहीं 10.25-इंच पैसेंजर डिस्प्ले की सुविधा भी मिलती है।
Jeep Compass
Jeep Compass पर 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट
अगस्त महीने में जीप अपनी Compass एसयूवी पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। Jeep Compass पर पूरे 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। Compass एसयूवी की एक्स-शो रूम कीमत 20.69 लाख रुपये से लेकर 26.69 लाख रुपये तक जाती है।
Grand Vitara पर 1.28 लाख का डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अगस्त महीने में अपनी Grand Vitara hybrid पर 1.28 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि इसके माइल्ड हाइब्रिड मॉडल पर 63,100 रुपये का डिस्काउंट और CNG मॉडल पर 33,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
ग्रैंड विटारा की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 19.93 लाख रुपये तक जाती है। ग्रैंड विटारा को देश में 26 सितंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। इसमें लगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसका प्लस पॉइंट है। इसमें 1462 cc और 1490 cc दो इंजन ऑप्शन आते हैं जो 102bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क मिलता है। ये इंजन 20.58 और 27.97 kmpl तक की माइलेज ऑफर करते हैं। सेफ्टी के लिए मारुति ग्रैंड विटारा में 6-एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Nexon पर एक लाख का डिस्काउंट
अगस्त महीने में ही Tata ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी पर Nexon पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा है। Nexon की 8 लाख रुपये से लेकर 15.80 रुपये तक जाती है। यानी Nexon खरीदने में इस समय काफी फायदा ही फायदा है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 hp की पावर देता है जबकि इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115hp की पावर देता है। Nexon का सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Brezza से होगा।
यह भी पढ़ें: Hero की नई Glamour 125 लॉन्च! इस हेडलाइट के साथ मिलेगी सबसे लंबी विजिबिलिटी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
13 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines