Big Car Discounts In September 2024: फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन अभी से कार कंपनियों ने अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। वहीं कार बाजार में नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। अब ऐसे में अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी से लेकर जीप की एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको फायदा होने वाला है। इस महीने आप 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइये जान लेते हैं कि मॉडल पर चल रहा है कितना डिस्काउंट।
Hyundai की कारों पर 2 लाख का डिस्काउंट
अगर आप इस महीने हुंडई की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। ग्रैंड i10 से लेकर इलेक्ट्रिक कोना पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा हैGrandi10 Nios पर इस महीने 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
इसके अलावा पुरानी Alcazar पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है, लेकिन याद रहे नया मॉडल लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस महीने VenueNLine खरीदने पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं सबसे ज्यादा डिस्काउंट Tucson (MY2003) और Kona Electric पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Maruti की कारों पर 53,100 का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी वैगनआर की खरीद पर 53,100 रुपये तक बचा सकते हैं। यह कार 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन में मौजूद है। इसके अलावा ब्रेजा की खरीद पर भी आप इस महीने 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी ने अब Jimny पर भी डिस्काउंट दिया जरूर है पर पहले की तुलना में अब यह कम हो गया है।
इस महीने Jimny खरीदने पर आप पूरे एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह SUV आपको दो ही वेरिएंट में मिलेगी। इस महीने मारुति अपनी 7 सीटर Ecco पर 28,00 रुपये तक का ऑफर दे रही है। अगर आप इस महीने मारुति AltoK10 खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस कार पर इस महीने 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
जीप पर 12 लाख का डिस्काउंट
सितंबर महीने जीप ने फिर से अपनी सबसे महंगी ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) पर फिर से 12 लाख रुपये का डिस्काउंट जारी कर दिया है। यह ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक ही है। अगर स्टॉक क्लियर हुआ तो फिर आप इतने बड़े डिस्काउंट का लाभ उठा नहीं पाएंगे। इस डिस्काउंट और अन्य ऑफर की जानकारी के लिए आप जीप डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
टाटा सफारी पर 1.40 लाख रुपये की बचत
इस महीने अगर आप टाटा सफारी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पूरे 1.40 लाख रुपये की बचत हो सकती है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 3.50 लाख रुपये कीमत,1200km की रेंज, भारत में धूम मचा देगी ये इलेक्ट्रिक कार!
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
7 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
11 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines