Yamraj Puja: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली को पंच महापर्व के रूप में मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और समापन भाई दूज पर होती है। पंच महापर्व में एक छोटी दिवाली भी आती है, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2023 में नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) 11 नवंबर दिन शनिवार को पड़ रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन यमराज की पूजा करने का विधान माना गया है। क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदू धर्म में जितने भी देवी-देवता है सभी की पूजा की जाती है, लेकिन यमराज देव की सिर्फ छोटी दिवाली के दिन ही की जाती है। बाकी दिन नहीं की जाती है। तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं आखिर यमराज की पूजा बाकी दिनों क्यों नहीं की जाती है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों लगाते हैं दिवाली पर दीये से बना काजल? जानें इसके पीछे का ज्योतिष कारण
छोटी दिवाली पर क्यों होती है यमराज की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से कुंडली में अकाल मृत्यु का योग नष्ट हो जाता है। साथ ही मृत्यु दोष भी दूर हो जाता है। मान्यता है कि जो जातक छोटी दिवाली के दिन विधि-विधान से यमदेव की पूजा करते हैं, उनके घर से बीमारी भी दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य का वास होता है। इसलिए छोटी दिवाली के दिन यमदेव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा 5 सस्ती चीजों को खरीदने से भी होगी बरकत, नोट कर लें पूरी लिस्ट
छोटी दिवाली के अलावा क्यों नहीं होती है यमराज की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज को मृत्यु का देवता कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पुत्र यम देव की पूजा नहीं करनी चाहिए। हालांकि यमराज को भगवान का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी उनकी पूजा अशुभ मानी गई है। दरअसल, जब हम किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं, तो पूजा का फल उनके द्वारा मिलता है। इसके साथ ही वह देवी-देवता लोगों के सपने में भी आ जाते हैं। जहां एक ओर सपने में देवी-देवता का दिखना शुभ माना गया है। वहीं, यमराज को सपने में देखना किसी बड़े संकट या मृत्यु का सूचक माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के अलावा यमराज देव की पूजा नहीं की जाती है, क्योंकि यमराज की पूजा करने से यमदेव की अपने भक्तों को मृत्यु का वरदाने देते हैं। सरल शब्दों में कहा जाए तों यमदेव अपने भक्तों को मृत्यु प्रदान करते हैं। अकाल मृत्यु से बचाते भी हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली से एक दिन पहले यम दीपक जलाने का है विशेष महत्व, जानें क्या है पितरों से संबंध
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines