Vrishabh Sankranti 2024: सूर्य एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे ‘सूर्य संक्रांति’ कहते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य अभी मंगल की राशि मेष में उच्च होकर विराजमान हैं। 14 मई, 2024 को राशि परिवर्तन कर सूर्यदेव शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर को ‘वृषभ संक्रांति’ कहते हैं। हिन्दू धर्म में सूर्यदेव की वृषभ संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करने से ग्रह दोष दूर होते हैं, धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य उत्तम रखता है। आइए जानते हैं, वृषभ संक्रांति के अवसर पर किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जो धन, सेहत और रुके हुए काम में प्रगति में सहायक हो सकते हैं।
वृषभ संक्रांति पर किए जाने वाले उपाय
धन प्राप्ति के उपाय
वृषभ संक्रांति के दिन सुबह स्नान-ध्यान कर सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। इसके बाद एक दीये में 5 लौंग रख कर उनकी आरती करें। एक लाल कपड़े में 7 लौंग और 5 रुपये के 5 सिक्के को बांध कर तिजोरी या अलमारी या धन रखने के स्थान पर रखें। ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन करवाएं और दान दें। इन उपायों से आर्थिक संकट को दूर करने में सहायता मिलेगी।
रोग-शोक मुक्ति और अच्छी सेहत के उपाय
एक तांबे के लोटे में गंगाजल मिश्रित स्वच्छ जल लें, उसमें लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य मंत्र ‘ॐ दिनकराय नमः’ का उच्चारण करते हुए उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। गुड़ में बनी चावल की खीर का भोग लगाएं। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रोटी में गुड़ लपेट कर गाय को खिलाएं। जल्द ही रोग-शोक दूर हो जाएंगे, सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें: 19 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, वृषभ राशि में गुरु-सूर्य-शुक्र बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग
रुके हुए काम में प्रगति के उपाय
किसी नदी या जलाशय के किनारे सूर्य पूजन करें। भगवान सूर्य को लाल रंग के वस्त्र, सवा किलो गेहूं, शहद और घी अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए पीले रंग की वस्तुएं, जैसे चना दाल, पीले वस्त्र, कांसा और पीतल के बर्तन आदि का दान करें। व्यापार में आई रूकावट के लिए तांबा के बर्तन, गुड़, शहद, लाल कपड़े आदि का दान करें। इन उपायों से अटके और रुके हुए कामों में जल्द प्रगति होगी।
ये भी पढ़ें: 16 मई से खुलेगा 3 राशियों की तरक्की का रास्ता, शुक्र के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश से होगा सकारात्मक असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
13 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
14 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines