Vrat Niyam: नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में महिलाएं नव दिनों तक व्रत रखती है। व्रत के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करने का विधान होता है। खासकर महिलाओं को बहुत ही से नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ, मंदिर में आने-जानें से लेकर व्रत करने की मनाही होती है। ऐसे में हर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल आते रहते हैं, कि क्या पीरियड्स के दौरान व्रत किया जा सकता है, या नहीं। व्रत या पूजा-पाठ करने का फल मिलता है या नहीं। इसके साथ ही आखिर क्यों भगवान को छूने की मनाही होती है।
महिलाओं के लिए यह बहुत ही बड़ा सवाल होता है। एक और मन में सवाल आता है कि अगर पूरी श्रद्धा से व्रत रखा जा रहा है और व्रत में ही पीरियड्स हो जाएं, तो इस स्थिति में महिला को क्या करना चाहिए। क्या महिलाओं के लिए यह व्रत मान्य होगा। या फिर इसका कोई दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है। इन सभी सवालों का जवाब इस खबर में जानेंगे। तो आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें- व्रत के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? यहां जानिए शास्त्रीय नियम
व्रत के दौरान पीरियड्स आने पर इन बातों का रखें ध्यान
अक्सर महिलाओं को व्रत के बीच में ही पीरियड्स आ जाते हैं, तो ऐसे में महिला को अपना व्रत पूरा करना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि पीरियड्स के दौरान मन में भगवान के प्रति आस्था कम न हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मन में भगवान के लिए शुद्धता सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद ही शारीरिक शुद्धता आती है। इसलिए जो महिला व्रत रख रही है और बीच में पीरियड्स हो जाती है, तो ऐसी महिलाओं को अपना व्रत पूरा करना चाहिए।
यदि कोई महिला व्रत के दौरान किसी विशेष पूजा का संकल्प लेती है और उस बीच में पीरियड्स आ जाता है। तो ऐसे में महिला को दूर बैठकर किसी अन्य व्यक्ति से धार्मिक कार्य करवा सकती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि किसी महिला को व्रत के दौरान पीरियड्स आ जाता है, तो ऐसे में महिला को फिर भी व्रत के सारे नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही भगवान के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीरियड्स के दौरान स्वच्छता का ख्याल खास कर ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के आखिरी दिन करें 2 चमत्कारी टोटके, जॉब और धन लाभ के लिए होगा वरदान साबित
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines