Venus Transit in Virgo Zodiac Effect: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 2023 का नवंबर महीना कई शुभ ग्रह-गोचरों का गवाह बनने वाला है। दरअसल इस महीने में शुक्र-शनि समेत कई मुख्य ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करेंगे। इस क्रम में आज यानी 3 नवंबर को शुक्र देव का कन्या राशि में गोचर हो चुका है। दरअसल धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और संपर्ति के कारक कहे जाने वाले शुक्र आज सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर 5 राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। शुक्र गोचर की अवधि में इन 5 राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है।
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि से संबंधित जातकों के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। शुक्र गोचर की अवधि में मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस या रोजगार से खास आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। इसके अलावा धन से जुड़े कई मामलों का निपटारा होगा। शुक्र गोचर के दौरान मिथुन राशि वालों को दांपत्य जीवन में खुशहाली नजर आएगी। व्यापारी वर्ग को इस दौरान विशेष लाभ देखने को मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को शुक्र के गोचर का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। शुक्र गोचर की अवधि में आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। बिजनेस को लेकर की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। रिश्तों में मिठास बन रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का भी योग बन सकता है। जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ की संभावना है। कारोबार में मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार को खास उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, धन की चिंता हो जाती है दूर
कन्या राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र देव आज इसी राशि में गोचर किए हैं। ऐसे में शुक्र गोचर का सबसे शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों को प्राप्त होगा। ज्योतिष से जानकार बता रहे हैं कि शुक्र गोचर की पूरी अवधि में कन्या राशि के वैसे जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा जो व्यापारी हैं।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, शुक्र का कन्या राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी कहा जा सकता है, क्योंकि शुक देव की इन पर विशेष कृप रहने वाली है। शुक्र गोचर की अवधि में अटका हुआ धन भी मिल सकता है। बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा सुखद होने के साथ-साथ लाभकारी भी रहेगी। उधार के पैसे वसूल सकते हैं। आय के कई नए स्रोत बनेंगे, मसलन अगर बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें विस्तार होगा। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन खुशहाल रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर भी शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। दरअसल शुक्र गोचर की अवधि में बिजनेस से जमकर आर्थिक लाभ और विस्तार मिलेगा। इसके साथ-साथ आमदनी के इजाफा होगा। इस अवधि में निवेश करना फादेमंद साबित हो सकता है। शुक्र गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन का लाभ या कोई अन्य अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस दौरान व्यापार से जुड़ा नया काम शुरू करना लाभकारी रहेगा। दांपत्यजीवन और लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
7 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines