हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

स्टडी रूम में इन वास्तु टिप्स का ध्यान रखेंगे तो दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी

विज्ञापन
Image credit: pixabay

Vastu Tips: आजकल लगभग सभी घरों में स्टडी रूम बनाया जाता है। इस जगह पर बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं या फिर आप भी अपने ऑफिस संबंधी काम कर सकते हैं। वास्तु में इस स्थान को बुद्धिमता और ज्ञान से जोड़ा गया है। अतः यहां पर वास्तु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्टडी रूम का वास्तु अगर बिल्कुल परफेक्ट हो तो उस घर के बच्चे पढ़ाई में तरक्की करते हैं और उनका भाग्योदय होता है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि स्टडी रूम में आपको किन वास्तु टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: झाड़ू के इन उपायों को करते ही घर में होने लगती है धनवर्षा, लेकिन ध्यान रखें ये सावधानियां

स्टडी रूम के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips for Study Room)

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम को सदैव घर के नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन में बनाना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में भी बनाया जा सकता है। परन्तु दक्षिण दिशा में स्टडी रूम कभी नहीं बनाना चाहिए।
  2. अध्ययन करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनकी याददाश्त बढ़ती है।
  3. स्टडी रूम में आपकी चेयर के पीछे दीवार नहीं होनी चाहिए वरन खुला स्थान होना चाहिए।
  4. अध्ययन कक्ष के लिए शांत और स्पष्ट रंगों का चयन करें। इस रुम में नीले और हरे जैसे शांत रंगों का प्रयोग करें।
  5. पढ़ाई कक्ष में प्राकृतिक प्रकाश और शुद्ध हवा की उपलब्धता रखने का प्रयास करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मन भी शांत रहेगा।

यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola