हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें 5 चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान!

 Vastu Tips For Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। जिसकी वजह से पौधे के पास भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ा-करकट इत्यादि भूलकर भी न रखे।

विज्ञापन

 Vastu Tips For Tulsi Plant: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को प्रिय होता है। ऐसे में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे जीवन में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी पौधे के पास कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है।

जूते- चप्पल पौधे के पास न रखे

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, जिसकी वजह से तुलसी के पौधे के आसपास किसी भी तरह के चप्पल-जूते नही रखने चाहिए। जूते- चप्पल रखने से घर में दरिद्रता, बिमारियां आती है।

कांटेधार पौधे न लगाएं

कांटेदार पौधे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, घर में काटेंदार पौधे लगाने को मनाही तो होती है, साथ में ध्यान रखे कि तुलसी के पौधे के पास तो बिल्कुल भी इस तरह के पौधे न लगाएं। इस तरह के पौधे लगाने से गृह क्लेश बढ़ता है।

यह भी पढ़े: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने से पहले जान लें जरूरी नियम, हमेशा रहेंगे खुशहाल!

शिवलिंग को तुलसी के पौधे के पास न रखें

शिवलिंग के पास कभी भी तुलसी का पौधा न लगाएं। ना ही तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग रखे। शिवलिंग और तुलसी से जुड़ी कहानी है, कि पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था जो जालंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थी। इस राक्षस का अंत भगवान शिव ने किया था। इसी मान्यता के आधार पर शिव जी को तुलसी के पौधे से दूर रखा जाता है।

झाड़ू रखने से बढ़ती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पवित्र और पूजनीय होता है, तुलसी के पौधे के पास झाड़ू को नही रखना चाहिए। झाड़ू का उपयोग साफ-सफाई करने के लिए किया जाता है, और तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, इस वजह से झाड़ू रखने का गलती बिल्कुल न करें। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही शाम के समय घर में कभी झाड़ू नही लगानी चाहिए। मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

यह भी पढ़े : Vastu Tips: मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू को घर या ऑफिस में रख सकते हैं या नहीं, जानिए वास्तु नियम

कूड़ादान या गंदी वस्तु न रखें

जहां भी तुलसी का पौधा लगाएं। ध्यान रखे वहां किसी भी प्रकार की गंदगी न हो। कूड़ा-करकट या कूड़ेदान को तुलसी के पास रखने तुलसी माता गुस्सा हो जाती है। साथ ही, भगवान विष्णु भी क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में जो लोग तुलसी के पास कूड़ादान रखते हैं। उनके घर में मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें