Vastu Shastra Worship Rules: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा-पाठ करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। लेकिन बता दें कि पूजा-पाठ करते समय ज्योतिषीय, शास्त्रीय और वास्तु नियम का ध्यान रखना पड़ता है। मान्यता है कि इन चीजों को नजरअंदाज करने से पूजा अधूरी रह जाती है। बता दें कि पूजा-पाठ में वास्तु शास्त्र का योगदान बहुत ज्यादा बताया गया है। वास्तु के नियमानुसार, यदि आप पूजा-पाठ करते हैं तो आपके जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं आती है। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।
यह भी पढ़ें- सोने के भी होते हैं वास्तु नियम, रखें इन बातों का खास ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी देवी-देवता की पूजा करते समय हर एक का बारीकी से ध्यान में रखा जाता है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो। लेकिन इन सब के बावजूद भी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। लोग पूजा-पाठ करते समय स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन इन बर्तनों का इस्तेमाल करना अशुभ माना गया है। आज इस खबर में जानेंगे आखिर पूजा-पाठ में किन-किन बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ और अशुभ माना गया है।
पूजा पाठ में भूलकर न करें ये बर्तन का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी पूजा-पाठ के कार्यों में लोहा, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो बता दें कि यह शास्त्र में अशुभ माना गया है।
इन बर्तनों का इस्तेमाल करना क्यों हैं वर्जित
शास्त्र के अनुसार, पूजा-पाठ या अनुष्ठान के समय किसी भी वस्तु की शुद्धता और पवित्रता का खास ख्याल रखा जाता है। बता दें कि स्टील, एल्युमिनियम और लोहा जैसे बर्तनों को शुभ धातु की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इसलिए तीनों धातुओं से बने बर्तन का इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में प्राकृतिक धातुओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में हुआ पिता और पुत्र का संयोग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
पूजा-पाठ में किस तरह के बर्तन का करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ में सोना, चांदी, पीतल और तांबा धातु से बने बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें- चिता की राख से नहीं बल्कि 5 तत्वों से बनी भस्म से होती है महाकाल की आरती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
11 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines