Vastu Shastra Rule Lord Shiva And Surya Dev How To Offered Water: शास्त्रों में हर देवता की पूजा करने के अलग-अलग नियम बताएं गए है। भगवान को खाली जल चढ़ाने के बजाय अगर जल में कुछ चीजें डाल दी जाए तो उस जल का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। खाली जल कभी भी नही चढ़ाना चाहिए। पुष्प,अक्षत,मिश्री इत्यादि मिलाकर ही ईश्वर को जल अर्पित करना चाहिए। सतानत धर्म में तो घर आए मेहमानों को भी खाली पानी पीने के लिए नहीं दिया जाता है। ऐसे में आज आपको हम सूर्य देवता और शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका बताएंगे। जिससे आप ईश्वर को जल अर्पित करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है।
शिवलिंग पर जल चढ़ाने का तरीका
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ध्यान रखे कि जल चढ़ाते समय मुख कभी भी पूर्व दिशा की ओर नही होना चाहिए। पूर्व दिशा को भगवान शिव का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है, इस वजह से इस दिशा की ओर मुख करके जल चढ़ाने से शिव के द्वार में अवरोध होता है और वो गुस्सा हो जाते हैं। जल हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ही चढ़ाएं, उत्तर दिशा की ओर मुख करके जल चढ़ाने के पीछे धार्मिक मान्यता है, कि उत्तर दिशा को शिव जी का बायां अंग माना जाता है जो माता पार्वती को समर्पित है। इस दिशा की ओर मुंह करके जल अर्पित करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा दृष्टि भक्तों पर रहती है।
यह भी पढ़े:गरुड़ पुराण के अनुसार जानें श्रेष्ठ संतान प्राप्ति के उपाय और नियम
यह भी पढ़े:हनुमान चालीसा की 4 चौपाइयों का करें जाप, खत्म होंगी परेशानियां और दुख हो जाएंगे दूर
सूर्य देव को जल अर्पित करने के नियम
हिंदू धर्म में देवी-देवता की पूजा में पुष्प के प्रयोग विशेष रूप से होता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय जल में फूल मिलाये। फूल मिलाकर जल देने से भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है, और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। अक्षत को पूजन विधि में विशेष माना गया है। देवी-देवता की पूजा और किसी भी शुभ काम में अक्षत का प्रयोग विशेष रुप से किया जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता हैं कि जल में अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि आती है। जल में सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य दोष दूर होता है। साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines