Vakri Budh 2026 Rashifal: ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, लेखन, गणित, संचार और निर्णय क्षमता के कारक और स्वामी ग्रह माने गए हैं. . वक्री बुध व्यक्ति को अपने विचार, निर्णय और योजनाओं पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित करते हैं. इनके वक्री काल में पुराने मुद्दे, अधूरे कार्य या भूतकाल के निर्णय भी सामने आते हैं. साथ ही जब बुध वक्री होते हैं, उन्हें ‘चेष्टा बल’ प्राप्त होता है, जिससे उनकी प्रभाव क्षमता बढ़ जाती है. यही कारण है कि वक्री बुध हमेशा अशुभ फल नहीं देते हैं .
बुद्धि और वाणी के स्वामी गृह बुध फरवरी 2026 की 26 तारीख से 23 दिनों के लिए वक्री होंगे और वे 21 मार्च को फिर मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध का वक्री होकर उल्टी चाल चलना 5 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने एक योग दर्शा रहा है. इन राशियों के जातकों कामकाज, करियर, कारोबार आदि से अकूत धन मिलेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए वक्री बुध विशेष लाभ देने वाला रहेगा. सोचने-समझने की क्षमता पहले से अधिक गहरी होगी. पुराने अधूरे काम पूरे होने लगेंगे. करियर में रुके अवसर दोबारा सामने आएंगे. व्यापार में पुराना निवेश लाभ देगा. वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे सौदे आसानी से पक्के होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखेगी. इस दौरान लिया गया कोई पुराना निर्णय भविष्य में बड़ी सफलता की नींव रख सकता है .
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस मूलांक वालों के लिए दौलत से ज्यादा कीमती है जानकारी, होते हैं अच्छे लवर
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्यवर्धक साबित होगा. बुध की वक्री चाल आत्मविश्लेषण की शक्ति बढ़ाएगी. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और वरिष्ठों का भरोसा मिलेगा. लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. पुराने क्लाइंट या संपर्क धन लाभ का कारण बनेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं .
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को वक्री बुध के दौरान धन और सुविधा का सुख मिलेगा. व्यापार में पुराने सौदे अचानक लाभ देने लगेंगे. निवेश से जुड़े निर्णय फायदेमंद साबित होंगे. परिवार में आर्थिक स्थिरता आएगी. वाणी में मधुरता बढ़ेगी, जिससे संबंधों में सुधार होगा. करियर में धीरे लेकिन ठोस प्रगति देखने को मिलेगी. भूमि, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई रुका मामला आगे बढ़ सकता है .
तुला राशि
तुला राशि के लिए वक्री बुध सौभाग्य का द्वार खोल सकता है. साझेदारी के काम में लाभ के योग बनेंगे. कानूनी या कागजी मामलों में सफलता मिलेगी. रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. कला, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है. विदेश या दूर स्थान से जुड़े अवसर भी लाभ दिला सकते हैं .
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए वक्री बुध नई सोच और नए अवसर लेकर आएगा. करियर में पुराने प्लान दोबारा शुरू हो सकते हैं. तकनीक, आईटी और विश्लेषण से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. आय में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. मित्रों और नेटवर्क से लाभ होगा. भविष्य की योजनाएं मजबूत आधार पर बनेंगी. इस समय किए गए विचारशील प्रयास लंबे समय तक लाभ देने वाले सिद्ध होंगे .
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब भी मन में कोई उलझन, बस याद करें नीम करोली बाबा की ये 5 बातें, दूर होगा हर कन्फ्यूजन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
9 mins agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 hr agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
19 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines