Tulsi Vivah 2023: हिंदू धर्म में तुलसी को माता माना गया है। ऐसे में हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को तुलसी विवाह होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां तुलसी का विवाह हुआ था। कहा जाता है कि मां तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह चिर काल से कार्तिक माह में आयोजन किया जाता। ऐसे में आज इस खबर में जानेंगे शीघ्र विवाह करने के उपायों के बारे में। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर 2023 दिन गुरुवार को रात 9 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। इसके साथ ही इसका समापन 24 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 06 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- तुलसी विवाह पर अमृत सिद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा!
जानें शीघ्र विवाह के उपाय
यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु कमजोर होता है, तो जातक की शादी में बाधा आने लगती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए तुलसी विवाह के दिन जल में हल्दी मिलकर मां तुलसी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही मां तुलसी के मंत्र ‘ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा’ का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति ठीक हो जाती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि भगवान विष्णु को मां तुलसी बेहद ही प्रिय है। ऐसे में जो जातक मां तुलसी की पूजा करते हैं, उनसे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं और तो और कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत भी हो जाती है।
जिस जातक की शादी में बाधा आ रही है, तो ऐसे में तुलसी विवाह के दिन प्रात: काल उठकर स्नान-ध्यान करें और मां तुलसी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके साथ ही मां तुलसी को सोलह श्रृंगार की चीजें भेंट करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में विवाह के योग बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें- कल बदल जाएगी 3 राशियों की तकदीर, मंगल गोचर से जीवन में सबकुछ होगा मंगलमय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines