Tulsi Ke Upay: भारतीय शास्त्रों में तुलसी की बहुत महिमा बताई गई है। अलग-अलग ग्रंथों में भी इसका महात्म्य बताया गया है। जानिए तुलसी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों एवं इससे जुड़े उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
शास्त्रों में बताया गया है तुलसी का यह महत्व
- स्कन्द पुराण के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी पूजा होती है, वहां यमदूत प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
- ब्रह्मवैवर्त पुराण में लिखा है कि जो व्यक्ति प्रात:काल तुलसी के दर्शन करता है, उसे प्रतिदिन सवा ग्राम सोने का दान देने का पुण्य प्राप्त होता है।
- पद्मपुराण में लिखा है कि भगवान विष्णु को चाहे सोने की माला चढ़ाई जाए या हीरे मोतियों की, जब तक उन्हें तुलसी पत्र नहीं चढ़ाया जाएगा, तब तक पूजा अधूरी ही रहेगी।
- तुलसी का स्पर्श करते ही भक्त समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं। उनके पिछले समस्त बुरे कर्मों का नाश हो जाता है।
- तुलसी नामाष्टक मंत्र का पाठ करने से जीवन में पुण्यकर्मों का उदय होता है। ऐसे लोगों का बहुत शीघ्र ही भगवान के दर्शन होते हैं।
यह भी पढ़ेंः Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
तुलसी के इन उपायों से चिंता होगी दूर
- अगर आपके ऑफिस में हमेशा क्लेश रहता है, दूसरों की गलतियों के कारण आपको भुगतना पड़ता है तो यह उपाय करें। सोमवार के दिन किसी कृष्ण मंदिर या विष्णु मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं। और सोमवार को ही तुलसी के 16 बीज सफेद कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रखें।
- यदि आप मानसिक रूप से व्यथित हैं और मन बहुत पीड़ा में है तो भी तुलसी का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पौधे के पास बैठ कर पढ़ें। तुलसी की परिक्रमा करें, उसका ध्यान करें। इससे चिंता तुरंत दूर होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines