हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: इन 3 राशियों को होगा धन का अथाह लाभ, बुध-वरुण के शुभ योग से होंगे मालामाल

Lucky Zodiac Sign: 20 दिसंबर से बुध-वरुण का त्रिदशांक योग बन रहा है, जो इस साल का अंतिम त्रिदशांक योग है. यूं यह योग सभी के लिए शुभ है, लेकिन खासकर 3 राशियों के लिए धन और सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: 20 दिसंबर से बुध और वरुण ग्रह त्रिदशांक योग का निर्माण कर रहे हैं. बुध-वरुण के इस योग का निर्माण तब होगा, जब बुध धनु और वरुण मीन राशि में होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस योग की स्थिति तब बनेगी जब बुध और वरुण एक-दूसरे से 108° की कोणीय दूरी पर स्थित होंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध-वरुण का यह त्रिदशांक योग न केवल बुध और वरुण का बल्कि इस साल का अंतिम त्रिदशांक योग है. यूं तो यह योग सभी राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन 3 राशियों के जातकों इससे अथाह धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि

इस समय मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं. बुध-वरुण के त्रिदशांक योग से आपकी आय में अचानक वृद्धि हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. खर्चों में भी संतुलन बना रहेगा और संपत्ति के मामलों में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है. इस समय छोटे निवेश बड़े लाभ में बदल सकते हैं. इस अवधि में बचत पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह भविष्य में भी आपको लाभ दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा की चेतावनी, ये 3 लोग कभी अमीर नहीं बनते, जानें वजह

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय बहुत ही शुभ है. बुध और वरुण के योग से आपके व्यापार और करियर में नए अवसर खुल सकते हैं. अचानक कोई बड़ा लाभ या इनकम का स्रोत मिलने के योग हैं. परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा और पुराने परेशानियाँ धीरे-धीरे हल होंगी. आर्थिक मामलों में यह समय बहुत लाभकारी साबित होगा. साथ ही, महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने से फायदा और भी बढ़ सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को भी इस अवधि में धन संबंधी लाभ प्राप्त हो सकते हैं. त्रिदशांक योग के असर से किसी नए काम में हाथ आजमाने से फायदा हो सकता है. निवेश, व्यापार या संपत्ति के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी. इस समय छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े लाभ में बदल सकते हैं. नए अवसरों का स्वागत खुले मन से करें, क्योंकि यह समय आपके लिए विशेष अवसर लेकर आ सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: साल 2025 में चंद्रमा ने 522 बार बदली अपनी चाल, जानिए सभी 9 ग्रहों के गोचर का लेखा-जोखा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola