Surya Nakshatra Gochar: सूर्य वैदिक ज्योतिष के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों पर बेहद गहरा असर होता है। सूर्य शुक्रवार 19 जुलाई की रात 11 बजकर 21 मिनट पर इस नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर शनि का स्वामित्व है। इस नक्षत्र में सूर्य 2 अगस्त, 2024 तक रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से 3 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
पुष्य नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर
तुला राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कारोबार में सहयोगियों की मदद से नुकसान की भरपाई होने के संभावना है। बिजनेस में अचानक लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स अपना लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। धन की आमद बढ़ने होने से राहत की सांस लेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां और प्रेम बढ़ेंगी। पैतृक संपत्ति के झगड़े का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के जीवन पर शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य के गोचर का अनुकूल असर हो सकता है। आत्मविश्वास और चिंतनशीलता में बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों को टैक्स संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। व्यापार में मुश्किलें आसान होने की संभावना है। काम-धंधे में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पहले से बेहतर हो सकती है। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों से अधिकारी काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातक एग्जाम में अच्छे रैंक आने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र पुष्य में सूर्य गोचर का असर सकारात्मक होने के योग दर्शा रहा है। व्यापार की बाधाएं समाप्त होने की संभावना है। कोई बड़ी कारोबारी डील होने से व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ने की संभावना है। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफा बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातक के सिर काम का बोझ कुछ कम होगा। ऑफिस में सब आपसे खुश रह सकते हैं। किसी से चल रही अनबन या मनमुटाव समाप्त हो जाएगा। धन की आमद बढ़ने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines