Surya Gochar in Sagittarius Astrological Prediction: आत्मा के कारक कहे जाने वाले सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां ये 15 जनवरी तक रहेंगे। वैसे तो सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि सूर्य गोचर की अवधि में किन राशियों को सतर्क रहना होगा।
कर्क
कर्क राशि से संबंधित जातकों को सूर्य गोचर की अवधि में सावधनी बरतनी होगी। दरअसल सेहत प्रभावित रहेगा। इस दौरान मन भी अशांत रहेगा। इसके लिए आप योग करें या गायत्री मंत्र की उपसना करें। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस दौरान लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को लेकर सतर्क रहना होगा। नुकसान की संभावना है। कार्यों के प्रति सावधान रहें और ईमानदारी से उसे पूरा करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। ऐसे में खान-पान को लेकर सावधान रहें।
धनु
सूर्य-गोचर के दौरान धनु राशि के जातक को विशेष सावधान रहना होगा। दरअसल इस अवधि में आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना है। वैसे जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आंशिक नुकसान हो सकता है। गोचर-अवधि में सूर्य को जल देंगे तो अच्छा रहेगा।
मकर
ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य देव जब तक धनु राशि में रहेंगे तब तक कुछ ना कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। हालांकि इसे दूर करने के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से नोकझोंक हो सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।
मीन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य-गोचर की अवधि में आपको अपनी जवाबदेही का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आपको सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। कार्यस्थल पर या अन्य जगहों पर बड़ों का अभिवादन करेंगे तो अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: 2024 तुला वालों के लिए कैसा रहेगा? जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
12 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines