हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सूर्य ग्रहण के अगले दिन 50 साल बाद बनेगा चतुर्ग्रही योग, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Chaturgrahi-Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अप्रैल को मीन राशि में चतुर्ग्रही और बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Surya, Budh, Rahu And Shukra Yuti In Meen Rashi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल का महीना ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, नवरात्र और सूर्य ग्रहण की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। बता दें कि 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और उसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, नवरात्र के ठीक एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। नवरात्र के पहले दिन बुध देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में पहले से ही राहु, सूर्य और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। 9 अप्रैल को मीन राशि में चार ग्रहों की युति होगी, जिससे चतुर्ग्रही योग और बुधादित्य राजयोग बनेगा। इन राजयोगों को बनने से 3 राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकेगी। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के ठीक एक दिन बाद मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। कारोबार में आगे बढ़ने के कई सारे सुनहरे मौके मिलेंगे। जिससे धन-संपदा में लाभ होगा। करियर में अचानक ग्रोथ देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

मीन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। समाज में मान-सम्मान के साथ पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में धन लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको सरकारी की ओर से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। जिन लोगों के रिश्तों में मनमुटाव चल रहा है वह दूर हो जाएगा।

धनु राशि

नवरात्र के पहले दिन मीन राशि शुक्र, बुध, राहु और सूर्य का मिलन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक कारोबार में बंपर लाभ मिल सकता है। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवन में हर चीज की कमी पूरी हो जाएगी। मन मुताबिक कार्य होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर के सभी परिवार प्रसन्न होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के दो दिन पहले शनि देव करेंगे महागोचर, इन 3 राशियों के लिए घोर संकट

यह भी पढ़ें- लगभग 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए मौज, ये राशि रहें सतर्क

यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के बाद होगा मंगल का महागोचर, इन 2 राशियों के लिए सोने पर सुहागा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें