Shukrawar Ke Upay: 11 अगस्त 2023 और दिन शुक्रवार है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार को मां लक्ष्मी और वैभव का दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए विधिवत पूजन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति धन संपन्न बन सकता है।
मान्यता के अनुसार, शुक्रवार को ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः:’ मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है। इस दिन लक्ष्मी स्तोत्र, कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे धन की कमी दूर हो सकती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
साथ ही, लक्ष्मी माता के सामने लाल बिंदी, चुनरी, चूड़ियाँ और अन्य श्रृंगार करने से सौभाग्य बढ़ सकता है और पति की आयु भी बढ़ सकती है।
Maa Lakshmi
शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay):
- शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े में मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने ‘श्रीसूक्त’ का पाठ करें और कमल का फूल अर्पित करें।
- अगर पति-पत्नी में तनाव रहता हो तो शुक्रवार को अपने शयनकक्ष में प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं।
- काम में रुकावट हो तो शुक्रवार को काली चीटियों को चीनी में डालें और घर से निकलते समय मीठा दही खाएं।
- मां लक्ष्मी के मंदिर में शुक्रवार को शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करें।
- शाम को घर की सारी लाइट जलाएं और रोशनी करें।
- मोगरे का इत्र माता लक्ष्मी के सामने रखें और रति और काम सुख के लिए गुलाब का इत्र उपयोग करें।
- सुबह को गो-माता को ताजा रोटी खिलाएं।
- घर की सफाई का खास ध्यान दें और शाम को झाड़ू न लगाएं।
- मोर की तस्वीर को लाल कपड़े में बांधकर रखें और रोज पूजा करें।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal, 11 August 2023: आज इन 2 राशियों की हेल्थ हो सकती है डाउन, बाकी के लिए शुभ रहेगा दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines