Shukra Margi 2026 Effect On Zodiac Sign: 14 नवंबर 2026 से शुक्र ग्रह वक्री अवस्था से मार्गी चाल चलना शुरू करेंगे. नए साल में शुक्र नवंबर माह की 14 तारीख को सुबह 6 बजे के आसपास मार्गी होंगे. हालांकि, इस बार करीब 42 दिन तक शुक्र ग्रह वक्री रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राशियों पर जितना गहरा प्रभाव राशि और नक्षत्र परिवर्तन का पड़ता है, उतना ही तगड़ा असर मार्गी चाल का देखने को मिलता है. मार्गी चाल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. साथ ही रिश्तों को सुधारने का मौका मिलता है. इसके अलावा कई लोग अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रयास करते हैं और समाज में एक नया रुतबा हासिल करते हैं.
वैसे तो शुक्र ग्रह की मार्गी चाल का असर सभी 12 राशियों पर होता है, लेकिन साल 2026 में इससे केवल तीन राशियों को अधिक लाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं किन तीन राशियों का भाग्य शुक्र की मार्गी चाल से नए साल में बुलंदियों को छुएगा.
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का मार्गी चाल चलना कई मायनों में खास साबित होगा. आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. मन के अनुसार कामयाबी मिलने से मेष राशि के जातक बेहद खुश रहेंगे. जिन लोगों से आपकी बातचीत नहीं होती है, आप फिर से उनसे रिश्ता जोड़ने का प्रयास करेंगे. उम्मीद है कि इस बार आपका संबंध पहले से और ज्यादा गहरा होगा और इसमें मिठास रहेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि, सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें- 21 दिसंबर 2025 को होगा साल का सबसे छोटा दिन, जानें कितनी देर तक रहेगी रात?
कर्क राशि:
शुक्र ग्रह का मार्गी चाल चलना कर्क राशि वालों के जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा. आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे क्योंकि मन के अनुसार सभी काम पूरे होंगे. इसके अलावा आपका रिश्ता भी नए साल में तय हो सकता है. वहीं, जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें अपने रिश्ते को मजबूत करने के शानदार अवसर बार-बार मिलेंगे. उम्मीद है कि 2026 में आप अपने माता-पिता के लिए नया घर खरीद लेंगे. इसके अलावा पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं.
तुला राशि:
मेष और कर्क के अलावा तुला राशि वालों की किस्मत का सितारा 2026 में बुलंदियों पर होगा. दोस्तों और परिवार वालों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे. इसके अलावा घर में फैला अशांति का वातावरण दूर होगा. जो लोग लंबे वक्त से सही रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें मन-मुताबिक काम मिल सकता है. आर्थिक स्थिति भी नए साल में ज्यादा कमजोर नहीं होगी, बल्कि समय-समय पर धन प्राप्ति का योग बनेगा. इसके अलावा कुछ लोगों को दवाइयों से छुटकारा मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
6 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines