Shukra Gochar 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना खास महत्व है, जो उसे अन्य ग्रहों से अलग बनाता है. शुक्र ग्रह की बात करें तो इसके कारण व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं. दरअसल, शुक्र ग्रह धन, लग्जरी लाइफ, प्रेम, कला और सुख-सुविधाओं के दाता हैं. इसलिए शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ना प्रत्येक व्यक्ति के लिए कहीं न कहीं अच्छा होता है. पंचांग के अनुसार, 29 नवंबर 2025 को सुबह 03:06 पर शुक्र देव अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे. हालांकि, इस दौरान वह वृश्चिक राशि में संचार कर रहे होंगे. चलिए अब जानते हैं किन-किन राशियों के ऊपर नवंबर माह की शुरुआत से ही शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ना शुरू होगा.
मेष राशि
नवंबर माह की शुरुआत में शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण मेष राशिवालों को फायदा मिलना शुरू होगा. यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे गति मिलेगी. युवाओं का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा क्योंकि करियर में एक नया मुकाम हासिल होगा. इसके अलावा उम्रदराज जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा.
कर्क राशि
शुक्र देव की सकारात्मक ऊर्जा के कारण कर्क राशिवालों के जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने शुरू होंगे. यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए नवंबर माह के शुरुआती दिन बहुत अच्छे हैं. सामने से आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है. जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें भी नई डील से अच्छा मुनाफा होगा. इस दौरान विवाहित लोगों के घर में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी.
वृश्चिक राशि
शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि में रहते हुए होगा, ऐसे में इसका कहीं न कहीं कुछ सकारात्मक प्रभाव इन लोगों के जीवन पर पड़ेगा. नवंबर माह की शुरुआत में रुका हुआ पैसा मिल सकता है. इसके अलावा कुछ अन्य जगह से अचानक आर्थिक मुनाफा होगा. सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन होने के प्रबल योग हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना तनावपूर्ण नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें- Yuti 2025 Rashifal: शुरू हुआ 4 राशियों का गोल्डन टाइम, मिथुन राशि में बनी चंद्र-देवगुरु बृहस्पति की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines