Shaniwar Ke 5 Upay: आज 2023 का आखिरी शनिवार है। यह दिन सूर्य पुत्र शनि देव को समर्पित है, जो कि कर्म फलदाता कहे गए हैं। कहा जाता है कि शनि देव की कृपा पाने के लिए इंसान को अपना कर्म (काम) अच्छा करना चाहिए। जो व्यक्ति अपना हर कार्य सही तरीका से करता है, उसे निश्चित ही शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। हलांकि कई बार अनजाने में कर्म को लेकर कुछ गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में शनिवार को कुछ उपायों को करने से शनि देव की विशेष कृपा पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि साल 2023 के आखिरी दिन किस प्रकार प्रसन्न कर सकते हैं।
शनिवार के 5 उपाय
शनिवार हनुमान जी से जुड़ा भी है। मान्यतानुसार, शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसे में घर या किसी हनुमान मंदिर में स्नान के बाद शुद्ध आसान पर बैठकर कम के कम एक बार शुद्ध मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि देव की कृपा पाने के लिए आज स्नान के बाद पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। माना जाता है कि पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास है। ऐसे में आज पीपल में जल देने के साथ ही कम से कम 3 बार परिक्रमा करें। साथ ही मन ही मन शनि देव से प्रार्थना करें कि जाने-अनाजाने में की गई गलतिओं को माफ करें।
शनि देव को प्रसन्न करने लिए आज शनि-मंदिर में जाकर वहां सरसों या तिल के तेल का दीया जलाएं। काले रंग का कपड़ा पहनकर शनि मंदिर जाएंगे तो अच्छा रहेगा। शनिवार को काले तिल, लोहे के बर्तन, काले कंबल, उड़द-दाल इत्यादि दान करने से भी उनकी कृपा प्राप्त होगी।
शनि, कर्म के देवता कहे गए हैं। ऐसे में जो बिना स्वार्थ के गरीबों या जरुरतमंदो के बीच दान करते हैं, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज साल के आखिरी शनिवार को ऐसा करके शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
साल के आखिरी शनिवार को यानी आज शनि मंदिर में जाकर शनि स्तोत्र का पाठ और शनि मंत्र का जाप करें। ‘ओम् शं शनैश्चराय नमः’ शनि का सबसे आसान मंत्र है। इसका 108 बार जाप करें। दशरथ कृत शनिस्तोत्र का पाठ करना अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: शनि की चाल से किन राशियों को रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines