हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Gochar 2024: होली बाद शनि देव का होगा महागोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

Shani Gochar 2024: शनि देव कुछ दिन बाद अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Shani Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव को न्याय और कर्मफल के दाता ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जब भी शनि देव अपना नक्षत्र या राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी प्राणियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव जरूर पड़ता है। बता दें कि शनि देव कुछ दिन बाद शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि देव गुरु के नक्षत्र पूर्व भाद्र पद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, इन राशियों के जीवन में धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव किन-किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। क्योंकि शनि देव मेष राशि के लोगों की कुंडली में 11वें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। माना जा रहा है कि शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आय और कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाए हुए उन्हें डबल का मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वाले लोगों को करियर और कारोबार में गजब का मुनाफा हो सकता है। क्योंकि शनि देव वृषभ राशि वाले लोगों के कुंडली में कर्म भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए गोचर के दौरान कारोबार में सफलता भी मिलेगी। जो लोग बेरोजगार होकर इधर-उधर भटक रहे हैं उनको नई नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में शुभ माना जा रहा है। होली बाद शनि देव मकर राशियों पर हर समय मेहरबान रहेंगे। क्योंकि शनि देव मकर राशि वाले लोगों की कुंडली के धन भाव में भ्रमण कर रहे हैं। गोचर के दौरान अचानक धन का लाभ हो सकता है। धन कमाने का अच्छा खासा मौका भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें शुभ मुहूर्त में पर्व मनाने का राज

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें कब तक रहेगा सूतक काल

यह भी पढ़ें-  होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola