Shani ke Upay: जब भी शनि का गोचर होता है या शनि की दशा अथवा महादशा लगती है, तब व्यक्ति को संकटों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ लोग शनि की ढैय्या, साढे़साती या महादशा में करोड़पति भी बन जाते हैं परन्तु अधिकतर के लिए यह खराब ही रहती है। यही कारण है कि अधिकांश लोग शनि का नाम सुनते ही भयभीत हो जाते हैं।
आचार्य अनुपम जौली के कुछ आसान से उपाय करना शनि के दुष्प्रभावों को शांत कर सकता है। इन उपायों से व्यक्ति को तुरंत राहत मिलती है और उसे शुभ प्रभाव मिलने लगता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
इन उपायों से दूर होंगे शनि के दुष्प्रभाव (Shani ke Upay)
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नम:’ का कम से कम 1100 बार जप करें।
- प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को प्रसाद भी चढ़ाएं।
- नियमित रूप से रोजाना पक्षियों को सप्त अनाज (सात प्रकार के अनाज- गेहूं, जौ, बाजरा, ज्वार, मक्का, चावल, उड़द आदि) मिलाकर डालें। इससे न केवल शनि वरन समस्त ग्रहों का दुष्प्रभाव नष्ट होता है।
- किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के सोमवार से भगवान शिव की स्तुति आरंभ करें। किसी विद्वान आचार्य की देखरेख में महामृत्युंजय मंत्र का अधिकाधिक जप करें। इससे भी समस्त कष्ट दूर होंगे।
- मां भगवती दुर्गा की आराधना करें एवं दुर्गासप्तशती का पाठ करें। महिलाओं एवं कन्याओं के लिए मन में सात्विक विचार रखें तथा उन्हें आदर प्रदान करें।
यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines