Shani Dhaiya 2025 Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आने वाले 3 महीने खास बदलाव और नई उम्मीद लेकर आने वाला है। जो कठिनाइयां शनि की ढैया के कारण पिछले लंबे समय से चल रही थीं, वे अब धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। 17 जनवरी 2023 से 29 मार्च 2025 तक चली यह अवधि खत्म होने के बाद आपकी जिंदगी में राहत और सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं, कैसे ये 3 महीने इस राशि के जातकों को जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे?
करियर में प्रगति और सफलता
अक्टूबर से दिसंबर के बीच गुरु और शनि संयोग करियर के लिए शुभ रहेगी। गुरु का 18 अक्टूबर को दशम भाव में प्रवेश आपके प्रयासों को सार्थक बनाएगा। यह समय नई परियोजनाओं को शुरू करने और पुरानी योजनाओं को पूरा करने के लिए उत्तम है। शनि का छठे भाव में होना नौकरी में स्थिरता और सम्मान दिलाएगा। खासकर आईटी, मीडिया, और संचार क्षेत्र से जुड़े लोग इस दौरान नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या बेहतर पद पाने की संभावना भी मजबूत रहेगी।
कारोबार में उन्नति के अवसर
शनि की पनौती खत्म होने से कारोबार में लाभ और समृद्धि का संकेत है। शुक्र धन भाव में पहुंचकर अचानक धन लाभ या संपत्ति के मामलों में सफलता दे सकते हैं। मंगल ग्रह का 27 अक्टूबर को दूसरे भाव में प्रवेश व्यापार में तेजी लाएगा। हालांकि, इस दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी होगा ताकि संबंधों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। नए निवेश या प्रोजेक्ट्स के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: Navpancham Yog: 7 दिन बाद मंगल गुरु बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम योग, बुलंदियों पर होगा इन 4 राशियों की किस्मत का सितारा
रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता और खुशहाली
शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पुराने झगड़े और मनमुटाव खत्म होंगे। परिवार में शांति और प्यार बढ़ेगा। पंचम भाव के सक्रिय होने से प्रेम संबंधों और बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ संवाद बढ़ाएं, यह आपके लिए मानसिक संतुलन और सुकून लाएगा। नए रिश्तों के लिए भी समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति
स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। 17 अक्टूबर से सूर्य नीच भाव में रहेगा, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। तनाव या गुस्से से बचें। शनि और गुरु के अनुकूल प्रभाव से मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। ध्यान, योग और नियमित व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खासकर पाचन तंत्र और हार्ट (हृदय) की देखभाल करें।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बच्चों की परवरिश में ये 5 गलतियां माता पिता को बना देती हैं असफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines