Shani Chandra Yuti 2025: शनि और चंद्र, दोनों ही एक-दूसरे से भिन्न ग्रह हैं। शनि को जहां कर्म, दुख, न्याय, बीमारी, नौकरी, मेहनत और तकनीक का कारक माना जाता है, वहीं चंद्र देव मनोबल, सुख, माता, मन, विचार और स्वभाव का नेतृत्व करते हैं। जब भी ये दोनों भिन्न ग्रह किसी राशि में मौजूद होते हैं तो उसका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मीन राशि में शनि और चंद्र देव मौजूद हैं, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ने वाला है। चलिए जानते हैं ये युति किन तीन राशिवालों के लिए लाभकारी रहने वाली है।
कब हुआ शनि-चंद्र की युति का निर्माण?
शनिदेव ने 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 03 जून 2027 को प्रात: काल 06 बजकर 23 मिनट तक रहेंगे। इस बीच बीते दिनों 18 जून 2025 को शाम 06 बजकर 34 मिनट पर चंद्र देव ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया है। 20 जून 2025 को देर रात 09 बजकर 44 मिनट तक चंद्र देव मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में 18 जून को मीन राशि में शनि और चंद्र देव के मिलन से युति बनी है।
ये भी पढ़ें- Video: कुंडली के 7वें भाव में केतु बरपाता है रिश्तों पर कहर, जानें उपाय और सावधानियां
शनि-चंद्र की युति का प्रभाव
वृषभ राशि
मीन राशि में शनि और चंद्र के मिलन से सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशिवालों को होने वाला है। किसी पुराने विवाद का हल निकलने से कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी और वे मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। घर में पहले से और ज्यादा खुशियां बढ़ेंगी। परिवार में शादी योग्य कोई लड़का है तो उसका रिश्ता पक्का हो सकता है।
मिथुन राशि
18 जून 2025 को बनने वाली शनि-चंद्र की युति से मिथुन राशिवालों को आर्थिक लाभ होगा। कारोबार से जुड़ी यात्राओं से कारोबारियों को लाभ होगा। मनचाही संपत्ति खरीदने के योग हैं। खानपान पर ध्यान देंगे तो उम्रदराज जातकों की तबीयत में गिरावट नहीं आएगी। नौकरी कर रहे जातकों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। घर में किसी कारण आए-दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो उनका निपटारा हो जाएगा।
तुला राशि
शनि-चंद्र की युति तुला राशिवालों के लिए वरदान साबित हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर को लेकर संतुष्ट होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी से उधार ले रखा है तो जल्द उनके पैसे वापस कर देंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जिन लोगों की सेहत थोड़ी कमजोर चल रही है वो अपनी डाइट पर ध्यान देंगे तो स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच-समझकर किए गए निवेश से दुकानदार और कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
19 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
20 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
23 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines