Shani Ast 2025: ज्योतिष में शनि ग्रह का खास महत्व है, जिसे कर्म भाव का स्वामी माना जाता है। शनि देव राशि, नक्षत्र, वक्री, मार्गी होने के साथ-साथ उदय और अस्त भी होते हैं। जब शनि की शक्तियां कम हो जाती हैं या वो प्रभावहीन हो जाते हैं, तो वो अस्त अवस्था में चले जाते हैं। शनि के अस्त का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
चलिए जानते हैं साल 2025 में कब से कब तक शनि अस्त रहेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर शनि के अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
कब से कब तक अस्त रहेंगे शनि?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 फरवरी 2025 से लेकर 9 अप्रैल 2025 तक शनि अस्त रहेंगे। बता दें इस समय शनि देव कुंभ राशि में मौजूद हैं। साल 2025 में 29 मार्च को रात 10 बजकर 01 मिनट पर शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Paush Purnima 2025: 13 या 14 जनवरी, कब है पौष पूर्णिमा? जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
इन 3 राशियों को होगा खास फायदा!
वृषभ राशि
शनि का अस्त होना वृषभ राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए सारे काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। शनि देव की खास कृपा से व्यापार में मोटा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में तरक्की के योग बन रहे हैं। उम्रदराज जातकों को सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलेगा। बिजनेसमैन की अहम डील के पूरा होने से बिजनेस का विस्तार होगा। सिंगल जातकों के लिए किसी खास दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
कर्क राशि
कर्मफल दाता की विशेष कृपा से सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी नौकरीपेशा जातकों के काम से खुश होंगे, जिसके बाद वो उनकी सैलरी बढ़ाने के बारे में बॉस से बात कर सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर बेरोजगार जातकों को जल्द मिल सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उन्हें साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उम्रदराज जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
वृषभ और कर्क राशि के जातकों के अलावा वृश्चिक राशि के लोगों के ऊपर भी शनि के अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जिस कार्य के पूरा होने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो जल्द पूर्ण हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करना इस समय बिजनेसमैन के लिए सही रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे यदि आप पूरा करते हैं, तो उसके बाद आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में बॉस विचार कर सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने से दुकानदारों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में शनि-गुरु और राहु-केतु का कब होगा गोचर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
21 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
22 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines