Septic Tank Vastu: वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज के लिए खास वास्तु नियम बताए गए हैं। घर में सैप्टिक टैंक का निर्माण किस दिशा में होना चाहिए इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। कई बार लोग वास्तु के नियमों को ताक पर रखकर अपनी सुविधा के लिए जैसे-तैसे घर में सैप्टिक टैंक का निर्माण करा लेते हैं। घर में सही दिशा में सैप्टिक टैंक का नहीं होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। ऐसे में हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार, बता रहे हैं कि घर की किस दिशा में शौचालय के लिए सैप्टिक टैंक का निर्माण कराना वास्तु के अनुकूल है।
किस दिशा में बनवाएं सैप्टिक टैंक
- वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक आपके घर मुख्य द्वार चाहे किसी भी दिशा में क्यों ना हो, लेकिन सैप्टिक टैंक बनवाने के लिए उचित दिशा उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) ही है। ऐसे में घर बनवाने से पहले ही ऐसा नक्शा बनवाना चाहिए ताकि सैप्टिक टैंक उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) में स्थापित हो सके।
वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, घर में सैप्टिक टैंक को कभी भी पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, पूर्व या उत्तर पूर्व में नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना वास्तु नियम के खिलाफ है, ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो धन-हानि का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Wardrobe Vastu Tips: अलमारी में भूल से भी ना रखें ये चीजें, हर रोज घटता जाएगा धन; कंगाली से हो जाएंगे तबाह!
वास्तु नियम के मुताबिक, हर किसी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सैप्टिक टैंक घर की सीमा से 1-2 फीट की दूरी पर ही हो। इसके साथ ही टैंक को इस प्रकार स्थापित करना चाहिए कि चौड़ाई उत्तर-दक्षिण अक्ष पर और लंबाई पूर्व-पश्चिम अक्ष पर ही रहे।
सैप्टिक टैंक का सही आकार क्या होना चाहिए
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सैप्टिक टैंक का उचित आकार निम्न प्रकार है-
2 बीएचके फ्लैट तक के लिए- 3000 लीटर
3 बीएचके के लिए 4500 लीटर
4 बीएचके के लिए लिए 6500 लीटर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 mins agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines