Sawan somwar 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना कई मायनों में खास है। दरअसल इस साल 19 साल बाद सावन के महीने में अधिक मास का दुर्लभ संयोग बना है। जिसकी वजह से इस बार सावन का महीना 59 दिनों का है। इस साल अब तक सावन के 4 सोमवार बीत चुके हैं। अब कल यानी 7 अगस्त को सावन के 5वें सोमवार का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इस दौरान शिवजी की पूजा के लिए कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। चलिए जानते हैं, सावन सोमवार पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
सावन सोमवार पूजा मुहूर्त | Sawan somwar Puja Muhurat
पंचांग के अनुसार, अधिक मास के तीसरे सोमवार को सप्तमी तिथि पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन अश्विनी नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन शिवजी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक है। वहीं इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 53 मिनट से लेकर 3 बजकर 45 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत को दूर करता है परमा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
सावन सोमवार पर बन रहे हैं शुभ योग | Sawan somwar 2023 Shubh Yoga
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन सोमवार पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य और देवगुरु बृहस्पति एक दूसरे के नजदीक आएंगे, जिससे शुभ योग बनेगा। वहीं वक्री शुक्र, कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
सावन सोमवार पर ऐसे करें पूजा | Sawan Somvar Puja Vidhi
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान इत्यादि से निवृत होकर साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर को गंगाजल से अभिषिक्त करें और घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद भगवान शिव समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा करें।
- भगवान शिव की आरती करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं। ध्यान रहे कि भगवान शिव को सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Kachua Ring: ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहने कछुए वाली अंगूठी, हो सकते हैं कंगाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines